
भोपाल। नजीराबाद थाना इलाके में स्थित चंद्रपुरा और खाताखेड़ी के बीच व्यक्ति ने हाथ देकर भूसे के दो कारोबारियों को रोक लिया। बदमाश ने बाइक पर पीछे बैठे कारोबारी को चाकू से तीन वार कर गंभीर जख्मी कर दिया। दूसरे युवक को आरोपी ने चाकू अढ़ाया और उसकी नई बाइक को लेकर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने चाकू मारकर लूट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। लुटेरे की तलाश में पुलिस घटना स्थल के आस पास बने दोनों गांवों में पूछताछ कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved