जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले कांग्रेस में मची भगदड़

जबलपुर/अनूपपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन से ठीक पूर्व अनूपपुर कांग्रेस में भगदड मच गयी है। सैकडों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ कर मंत्री बिसाहूलाल सिंह के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिला कांग्रेस अनूपपुर के पक्षपातपूर्ण एवं द्वेष पूर्ण रवैया एवं अमलाई क्षेत्र के प्रमुख नेताओं पर एक पक्षीय कार्यवाही करने पर सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

एक साथ इतनी बड़ी संख्या में इस्तीफे से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। स्तीफा देने वालों में बरगवां, अमलाई, देवहरा,बकही क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, युवा व्यापारी, पत्रकार एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले विधानसभा एवं पंचायत चुनाव में इनके नेतृत्व में कांग्रेस को शानदार सफलता हासिल हुई थी। आने वाले विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को भारी नुकसान की आशंका व्यक्त की गई है।

ज्ञात हो कि 1 अगस्त को क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं मंत्री बिसाहूलाल सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर जिले के कई कांग्रेसी, भाजपा एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी -अधिकारी उनके निवास उन्हें बधाई देने पहुंचे थे। निजी संबंधों के चलते क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेसी नेता द्वय संदीप पुरी एवं राजेश मिश्रा के नेतृत्व में लगभग डेढ़ सौ लोगों का प्रतिनिधिमंडल निज निवास बधाई देने पहुंचा था। बरगवां को नगर पंचायत प्रस्तावित करवाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया था। इस घटना को आधार बनाकर जिला कांग्रेस द्वारा संदीप पुरी, राजेश मिश्रा को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिए। इस घटना में पिछले कई दिनों से पूरे क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी रोष देखा जा रहा था और कयास लगाया जा रहा था ईस तरह का बड़ा कदम उठाया जा सकता है।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार दोनों जिलों के कुछ वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कांग्रेस की उम्मीदवारी कर रहे नेता स्थिति को संभालने का प्रयास कर रहे थे पर दोनों नेताओं के मान सम्मान की रक्षा हेतु समर्थकों ने एक पक्षी कार्रवाई बताते हुए कांग्रेस संगठन से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य पवन चीनी, वरिष्ठ नेता विवेक पांडे, राजदेव तिवारी, पूर्व सचिव नगर कांग्रेस एवं वर्तमान मंडलम कोषाध्यक्ष आनंद स्वरूप, रितेश गुप्ता, बूथ प्रभारी रहे अमित सत्तू साल, आदित्य रावत, पीयूष सिंह, संतोष टंडन, उपसरपंच युवा नेता मुकेश गुप्ता, राजेश यादव, भरत मेहरा, अरुण तिवारी, दिनेश तिवारी एवं बरगवां देवरा के पंच शामिल है।

सभी ने एक स्वर में कहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हम सब अपने नेताओं के नेतृत्व में एकजुट होकर क्षेत्र के विकास में सहयोग करने वाले प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करेंगे। इस्तीफे के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर किए हुए एक पत्र को भी जारी किया गया है।

Share:

Next Post

एनसीएल अफसर की संदिग्ध परिस्थितियों में नाले मे मिली लाश

Sun Sep 6 , 2020
सिंगरौली। नार्दर्न कोलफील्ड्स लि. (एनसीएल) की खड़िया परियोजना में कंपनी के अधिकारी की रविवार दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में नाली मे लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक की शिनाख्त एनसीएल की जयंत परियोजना के उप प्रबंधक (कार्मिक) राधा मोहन के तौर पर की गई है। बताया जाता है कि इससे […]