img-fluid

बाइक पर एक चोर और 2 पुलिसकर्मी… पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, तीनों की मौत

May 15, 2026

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. नेशनल हाईवे-48 पर मांडल चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिसकर्मियों की बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. दो पुलिसकर्मी एक बाइक पर सवार होकर एक अपराधी को लेकर जा रहे थे, तभी ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी.

हादसा सुबह करीब 5:30 बजे उस समय हुआ. चित्तौड़गढ़ जीआरपी थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल लेखराज बागड़ी और कॉन्स्टेबल रविंद्र कुमार जाट बाइक चोरी के आरोपी छोटू भील को मांडल से भीलवाड़ा लेकर जा रहे थे. इसी दौरान मांडल चौराहे के पास तेज गति से आए ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.


  • टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी छोटू भील गंभीर रूप से घायल हो गया. एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर लगने के बाद बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी. घायल आरोपी को महात्मा गांधी हॉस्पिटल रेफर किया गया. हालांकि इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया.

    बताया जा रहा है कि आरोपी को ले जाने के लिए विभाग के पास उस समय कोई बड़ी सरकारी गाड़ी उपलब्ध नहीं थी. इसी कारण दोनों पुलिसकर्मी आरोपी को बाइक पर ही लेकर जा रहे थे. हादसे के बाद नेशनल हाईवे-48 पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की कतारें लग गईं. करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया.

    Share:

  • भारत की इस कंपनी ने अमेरिका में घुसकर कर ली 7175 करोड़ की डील

    Fri May 15 , 2026
    नई दिल्ली: वैश्विक व्यापार के मोर्चे पर भारत ने एक बार फिर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है. अमेरिका जैसे बड़े और प्रतिस्पर्धी बाजार में जहां एक तरफ कड़े नियमों के चलते चीनी कंपनियों के लिए राह मुश्किल हो रही है, वहीं भारतीय उद्यम तेजी से अपने पैर पसार रहे हैं. नोएडा मुख्यालय वाली प्रमुख […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved