इंदौर न्यूज़ (Indore News)

इंदौर के इस क्षेत्र में बनेगा, दिव्यांगों के लिए अनोखा पार्क

  • 60 लाख खर्च होंगे, ब्रेललिपि में रहेंगे संकेतक, घूमने के लिए ट्राइसिकल

इंदौर। सुखलिया क्षेत्र में नगर निगम दिव्यांगों के लिए अनोखा पार्क बनाने जा रहा है, जहां उनके लिए अनेक सुविधाएं जुटाई जाएंगी। साथ ही घूमने के लिए ट्राइसिकल के साथ-साथ विशेष प्रकार का पाथ-वे बनाया जाएगा। इस पर 60 लाख की राशि खर्च होगी। इस पर आने वाले दिनों में काम शुरू होने जा रहा है।


देश में अब तक इस प्रकार के दो उद्यान मप्र में बने हैं। इनमें एक उज्जैन भी है, जहां पिछले दिनों ऐसा उद्यान तीन करोड़ की लागत से बनाकर शुरू किया गया। अब इंदौर में भी ऐसा उद्यान सुखलिया लवकुश सबरी क्षेत्र में बनाया जाएगा। निगम द्वारा बनाए जाने वाले उद्यान के समीप ही दिव्यांगों का स्कूल और होस्टल भी है। इसी के चलते उनके लिए यह सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। पार्क में व्हील चेयर के साथ-साथ ब्रेललिपि में संकेतक लगाए जाएंगे, ताकि दिव्यांग वहां आसानी से घूम सकें। इसके अलावा दिव्यांगों के प्रयोग में लाए जाने वाले अनेक उपकरण भी लगाए जाएंगे। विशेष प्रकार का पाथ-वे भी बनाया जाएगा। इसके साथ-साथ उनके मनोरंजन के लिए संसाधन भी जुटाए जाएंगे।

Share:

Next Post

ऑस्ट्रेलिया को मिला नया जसप्रीत बुमराह, स्पिन गेंदबाजी छोड़ सटीक यॉर्कर करने की कोशिश

Tue Apr 5 , 2022
पर्थ। भारत के जसप्रीत बुमराह आज के समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है। बुमराह के आने के बाद भारत ने विदेशों में कमाल का प्रदर्शन किया है। खासकर टेस्ट सीरीज में भारत का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। इसमें […]