img-fluid

महिला को पीछे से मारी टक्कर, उछलकर सीधे ट्रक के नीचे समा गई

July 08, 2026

टुमकुरू। कर्नाटक के टुमकुरू जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे पैदल चल रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। यह पूरी घटना पास में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मंगलवार सुबह टुमकुरू के तिपटुर टाउन में स्थित आईबी सर्कल के पास हुआ। एक महिला सामान्य रूप से सड़क के किनारे पैदल चल रही थी, तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रक ने अपनी दिशा बदली और सीधे महिला को जाकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि देखने वालों के होश उड़ गए।


  • सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पीछे से महिला को इतनी जोरदार टक्कर मारता है कि वो उछलकर सीधे ट्रक के नीचे समा जाती है। गनीमत यह रही कि इस खौफनाक हादसे में महिला की जान बाल-बाल बच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला को चोटें जरूर आई हैं, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है और अस्पताल में उसका इलाज किया गया।

    इस भीषण टक्कर में ट्रक के ड्राइवर को भी चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार और मेडिकल इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और उन हालात की जांच कर रही है, जिनकी वजह से ड्राइवर का गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया।

    Share:

  • सरकारी स्कूल में प्रैक्टिकल परीक्षा में गड़बड़ी और स्कूटी योजना को लेकर जनसुनवाई में शिकायत

    Wed Jul 8 , 2026
    कब्जा, फुटपाथ पर अवैध निर्माण समेत कई मामलों में अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश उज्जैन। प्रशासनिक संकुल भवन में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में नागरिकों ने जमीन पर कब्जा, अतिक्रमण, स्कूल में कथित अनियमितता और सड़क-नाली जैसी समस्याएं के सामने रखीं। उन्होंने सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार जल्द कार्रवाई करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved