देश राजनीति

आम आदमी पार्टी हरभजन सिंह को भेज सकती है राज्यसभा, खेल विश्वविद्यालय की कमान भी संभव!

नई दिल्ली। पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी(आप) (Aam Aadmi Party (AAP)) की सत्ता आ चुकी है और भगवंत मान (bhagavant maan) प्रदेश के नए मुखिया हैं। अब जानकारी मिली है कि आप पंजाब से द्विवार्षिक चुनाव में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Former Cricketer Harbhajan Singh) को राज्यसभा भेज सकती है। सूत्रों के मुताबिक राज्य की नवनिर्वाचित आप सरकार हरभजन सिंह को खेल विश्वविद्यालय की कमान भी सौंप सकती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने का वादा किया है।


पंजाब की कमान संभालने के बाद भगवंत मान सरकार टर्बनेटर हरभजन सिंह को राज्यसभा में भेज सकती है। इतना ही नहीं उन्हें खेल विवि की कमान भी सौंपी जा सकती है। इससे पहले आम आदमी पार्टी की जीत के तुरंत बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह उर्फ भज्जी ने भगवंत मान को बधाई दी थी।

ट्विटर पर लिखा, “आम आदमी पार्टी और मेरे दोस्त भगवंत मान को हमारा नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई.. यह सुनकर बहुत अच्छा लगा कि वह भगत सिंह के गांव खटकरकलां में नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे…क्या तस्वीर है…यह गर्व का क्षण है माता जी के लिए”।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की पंजाब में पहली जीत है। यहां ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए आप ने 117 विधानसभा क्षेत्रों में से 92 पर जीत हासिल की है। अब अगले महीने पंजाब की पांच राज्यसभा सीटें खाली होने वाली हैं। चुनाव आयोग पहले ही द्विवार्षिक चुनावों की तारीखों की घोषणा कर चुका है। माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी जल्द ही सीटों के लिए नामों की घोषणा कर सकती है।

Share:

Next Post

यूक्रेन को ICJ से बड़ी राहत, रूसी सेना को सैन्‍य ऑपरेशन रोकने का आदेश

Thu Mar 17 , 2022
द हेग। रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia-Ukraine War) के 21वें दिन इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (International Court of Justice) में यूक्रेन को बड़ी राहत मिली है. संयुक्त राष्ट्र (UN) की सर्वोच्च अदालत ने बुधवार को रूस को यूक्रेन में युद्ध रोकने का आदेश (order to stop the war) दिया है. हालांकि कई लोगों को […]