भोपाल। अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मोहम्मद सुलेमान ने कहा है कि मार्च माह में आयुष्मान भारत निरामयम योजना के पात्र हितग्राहियों की पहचान कर कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से उनके नि:शुल्क कार्ड बनाए जाएंगे। ‘आपके द्वार आयुष्मान’ माह में इस कार्य को अभियान के तौर पर लिया गया।
श्री सुलेमान ने सभी कलेक्टर्स को पत्र लिखकर अभियान की गतिविधियों को गंभीरता से संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि अभियान अंतर्गत जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला विधिक प्राधिकरण के अधिकारियों की अभियान में भूमिका सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला भी अभियान में भागीदार बनेगा।
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को पुदुचेरी में राष्ट्रपति शासन को मंजूरी दे दी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पुदुचेरी में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की […]
भोपाल। पूरे देश में शांति, सेवा, न्याय और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानो की सूची फेम इंडिया मैगज़ीन ने बीते दिनों घोषित की है। इसमें मध्य प्रदेश के 5 पुलिस कप्तानों को जगह मिली है। इनका चयन 12 अलग-अलग मापदंडों पर किया गया है। इनमें क्राइम कंट्रोल, लॉ एंड ऑर्डर, पीपुल […]
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 26 जनवरी पर कर सकते हैं ऐलान भोपाल। प्रदेश में लंबे समय से स्वास्थ्य योजना की मांग कर रहे कर्मचारियों को अगले महीने यह सौगात मिल सकती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अगले महीने 26 जनवरी को अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए मुफ्त चिकित्सा योजना का ऐलान कर सकते हैं। जिसके […]
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में साल 2023 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव (assembly elections) से पहले कई बड़े प्रशासनिक फेरबदल (administrative reshuffle) किये जा रहे है। इसी कड़ी में 2 दिन पहले भोपाल कलेक्टर (Bhopal Collector) बनाए गए कौशलेंद्र विक्रम सिंह (Kaushalendra Vikram Singh) का आदेश निरस्त किया गया है। अब आशीष सिंह […]