उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

भगवान वामन के जन्मोत्सव पर १२ सौ वर्ष प्राचीन प्रतिमा का अभिषेक पूजन

उज्जैन। भगवान विष्णु के पांचवें अवतार कहे जाने वाले भगवान वामन द्वादशी के उपलक्ष्य में वामनदेव की प्राचीन प्रतिमा का अभिषेक पूजन किया गया। भगवान वामन का जन्मोत्सव धूमधाम से विप्र बंधुओं ने मनाया। जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष पं. अभिजीत दुबे एवं रितेश व्यास ने बताया कि खेड़ापति हनुमान मंदिर अलखधाम पर स्थित भगवान वामन प्रतिमा का दुग्ध अभिषेक व पूजन आरती पं. धनीराम शास्त्री के आचार्यत्व एवं महामंडलेश्वर त्रिलोचन दास महाराज की मौजूदगी में किय गया। भगवान वामन की अति प्राचीन प्रतिमा के मात्र दर्शन करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है। इसी दिन यहां पर हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।


इस अवसर पर संस्था संरक्षक पं. जियालाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, पं. दिनेश रावल, शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके, निर्भय निर्दोष पाठक, वीरेंद्र त्रिवेदी, रविंद्र भारद्वाज, योगेश शर्मा, रामगोपाल शर्मा, शिवशंकर शर्मा, अनोखी लाल शर्मा, पं. देवेंद्र पुरोहित, श्रवण शर्मा, गिरीश पाठक, अजय त्रिवेदी, अरुण शर्मा, योगेश व्यास, ओम जोशी, राजेश व्यास, भगवान शर्मा, अनिल मंडलोई,चंद्रेश पुरोहित, आशीष शर्मा, राजेंद्र बिल्लौर, देवकीनंदन जोशी, शिवनारायण शर्मा सनाढ्य, हेमेंद्र शर्मा, श्याम सुंदर जोशी, यशवंत भार्गव, प्रवीण मादुस्कर, संजय दिवटे, अशोक दुबे, अभिनेश तिवारी, श्रीमती रानी दुबे, आरती व्यास, शीला व्यास, ममता मिश्रा, पल्लवी शर्मा, कौशल दुबे, रेखा भार्गव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Share:

Next Post

यूपी में बीजेपी नेता को 5 बार लगी कोरोना वैक्सीन! छठी की तारीख भी आई; जानें पूरा मामला

Mon Sep 20 , 2021
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मेरठ में चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भारतीय जनता पार्टी के एक नेता दावा किया है कि सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार उन्हें कोरोना वैक्सीन की पांच डोज दी जा चुकी है और यहीं नहीं छठा टीका लगाने की तारीख भी आ गई है. चौधरी रामपाल सिंह नाम के […]