
भोपाल। अशोका गार्डन में स्थित अस्सी फीट रोड पर बने एक निजी अस्पताल में काम करने वाली महिला की दोस्ती चार साल पहले ऐसी मैकेनिक से हो गई। आरोपी उसके अस्पताल में ऐसी रिपेयरिंग का काम करने आया था। जालसाज ने पीडि़ता को पे्रम जाल में फांसने के बाद में शादी का झांसा दिया। फरियादिया को अपने घर में लेजाकर उसके साथ ज्यादती की। विरोध करने पर जल्द शादी का भरोसा दिलाया और में कई और बार उसके साथ संबंध बनाए। अब लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। तब युवती ने कल टीला जमालपुरा थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved