बड़ी खबर

आखिर क्यों गूगल के CEO को वैक्सीन सर्टिफिकेट की रखनी पड़ती है हार्डकॉपी? केंद्रीय मंत्री ने बताई वजह

शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शिमला में एक रोजगार मेला में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि अब तक 2,88,000 लोगों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। वहीं उन्होंने भ्रष्टाचार को खत्म करने पर भी बात की।

उन्होंने कहा कि हमें भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना है। वहीं, उन्होंने गूगल के सीईओ सुंदर पिचई से मिले एक वाक्या को बताया। उन्होंने कहा कि पिचई मुझसे दिल्ली में एक कार्यक्रम में मिले थे। उन्होंने अपनी जेब से एक कागज निकाला और कहा कि ठाकुर जी मेरा वैक्सीन सर्टिफिकेट तो आज भी मेरे पास रहता है। मुझे दुनियाभर में हार्डकॉपी लेकर जाना पड़ता है। लेकिन भारत में सभी के पास उनके फोन में वैक्सीन सर्टिफिकेट होता है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए, जो कोई भी देश नहीं कर पाया है, वो हमने कर दिखाया।


उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री खुलकर सबके विचार सुनते हैं। और वह यह भी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि हम क्या-क्या कर सकते हैं। जैसे- गैस सिलेंडर धरातल पर पहुंचाना। मंत्री ने कहा कि 9 करोड़ 60 लाख बहनों को सिलेंडर दिया जा चुका है। वहीं साढ़े तीन करोड़ लोगों को पक्के घर दिए गए। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि घर की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर हो।

तीन करोड़ 50 लाख में से 78 फीसदी महिलाओं के नाम रजिस्ट्री है और बाकि 22 फीसदी ज्वाइंट खाते में रजिस्टर है। उन्होंने कहा कि हमने महिलाओं को अधिकार दिलाने का काम किया है। पानी कनेक्शन घर तक देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह सब आप जैसे कर्मचारी और अधिकारियों की वजह से ही संभव हुआ है।

Share:

Next Post

दुर्गा नगर में हुई युवक की मौत के मामले में रिश्तेदार महिला हिरासत में

Tue May 16 , 2023
अवैध संबंध को लेकर भी पुलिस कर रही है जांच, देर रात तक चली पूछताछ इंदौर।  एरोड्रम थाना क्षेत्र (Aerodrome Police Station Area) के दुर्गा नगर (Durga Nagar) में कल बडऩगर (Badnagar) के एक युवक की चाकू (Knife) लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ( Police) ने उसकी रिश्तेदार महिला को पूछताछ के […]