उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

कल 100 वाहन पकडऩे के बाद आज सुबह से फिर कार्रवाई शुरू

  • यातायात पुलिस का शहर में अभियान-कई संदिग्ध भाग रहे हैं

उज्जैन। पुलिस ने कल बिना नंबर के वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया था और 100 गाडिय़ाँ जब्त हुई थी। आज सुबह से भी विभिन्न चौराहों पर पुलिस जाँच कर रही है। एएसपी अमरेंद्र सिंह और रविन्द्र वर्मा द्वारा कल बगैर नंबर के दौडऩे वाले वाहनों के खिलाफ अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान आगर रोड नाका प्वाइंट पर बैरिकेड लगाकर ओवर स्पीड बिना लाइसेंसी, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट वाले दो पहिया व चार पहिया को रोका गया और उनसे जुर्माना वसूला गया।


वहाँ से कुल 60 दो पहिया व चार पहिया वाहनों से वसूली हुई। उन्हेल रोड पर इंटरसेप्टर वाहन की मदद से कुल 44 वाहन चेक किए गए जिसमें 4 ओवर स्पीड वाहनों के चालान बनाए गए। देवास रोड पर चैकिंग पॉइंट लगाकर लगभग 50 गाडिय़ों को चेक किया गया जिसमें 26 गाडिय़ों के चालान बनाए गए। इंदौर रोड पर निनोरा टोल पर 70 वाहनों के चालान बनाए गए। कल की कार्रवाई में 254 दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किया गया जिसमें लगभग 110 वाहनों के चालान बनाए गए। इस दौरान कई वाहन चालकों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने उक्त वाहन एक सप्ताह पहले ही खरीदे थे और शोरूम से उन्हें अब तक कागजात नहीं मिले हैं लेकिन पुलिस ने उन पर जुर्माना लगाया।

घर के सामने पटाखे फोडऩे से रोका तो पीट दिया
उज्जैन। झारडा के समीप ग्राम में घर के बाहर पटाखे फोडऩे से रोकने पर युवक को पीटा और जाति सूचक गालियाँ दीं। झारडा थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम मोड़ी में अशोक पिता कैलाश के घर के सामने कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे। इस पर अशोक ने उसे रोका तो आरोपी भड़क गए।

Share:

Next Post

महाकाल के होटल वालों ने 100 से अधिक शिकायत की निगम सफाईकर्मियों की

Mon Nov 8 , 2021
उज्जैन। नगर निगम के सफाईकर्मियों ने दीपावली के दौरान महाकाल के होटल वालों से सफाई के बदले पैसों की माँग की जिस पर 100 से अधिक शिकायतें निगम एप पर दर्ज हुई है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा घरों तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से रोजाना कचरा कलेक्शन की व्यवस्था में वाहन लगा रखे हैं। घर-घर […]