इंदौर न्यूज़ (Indore News)

दिन के बाद अब रात में भी बढ़ेगा पारा


छंटने लगे बादल… आसमान रहने लगा साफ..
इंदौर। फिलहाल किसी वेदर सिस्टम के सक्रिय नहीं रहने और हवा का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हो जाने से पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। आज सुबह से धूप निकली हुई है। इससे संभावना जताई जा रही है कि अब दिन के बाद रात को भी तापमान बढ़ेगा।


मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार से न्यूनतम तापमान भी बढऩे के आसार हैं। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जीडी मिश्रा के मुताबिक सोमवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है। रविवार को पूरे प्रदेश में जहां न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं बादल छंटने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले दिनों हुई बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में अभी भी ठंड बरकरार है। हवा का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी होने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्ला के मुताबिक वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। बादल भी छंटने लगे हैं। आसमान साफ रहने से धूप के कारण दिन का तापमान बढऩे लगा है।


सभी संभागों में मौसम रहेगा शुष्क
इस दौरान प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क रहेगा। इंदौर, जबलपुर, सिवनी, सागर, रायसेन, भोपाल, बैतूल, खंडवा और धार जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर का प्रकोप रहेगा। हालांकि मंगलवार और बुधवार को तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में दिन और रात का तापमान बढ़ सकता है। प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो मौसम शुष्क रहा। इस दौरान बैतूल, इंदौर और उज्जैन जिलों में शीतल दिन रहे, जबकि खंडवा में शीतलहर का प्रभाव रहा।

 

Share:

Next Post

रवींद्रनाथ ठाकुर की कुर्सी पर मैं नहीं, नेहरू, राजीव बैठे थे : अमित शाह

Wed Feb 10 , 2021
नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह ने विश्व भारती में रवींद्रनाथ ठाकुर की कुर्सी पर बैठने के कांग्रेस के आरोप का खंडन करते हुए आज सदन को तथ्यों तथा सबूतों के साथ बताया कि अपराध करने का जो आरोप उन पर लगाया गया हैं वह अपराध उन्होंने नहीं, बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू तथा राजीव […]