उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

2 लाख लूटने के बाद स्कूटी को बदमाशों ने पिंगलेश्वर में फैंका

  • कल शाम विजयागंज मंडी मार्ग पर हुई थी घटना-बारदान का पैमेंट लेकर आ रहे थे व्यापारी

उज्जैन। उज्जैन के दो बारदान व्यापारी कल दत्तोतर मंडी से 2 लाख रुपए लेकर जूपिटर वाहन से उज्जैन आ रहे थे। इस दौरान विजयागंज मंडी रोड पर दो अज्ञात बदमाशों ने धक्का देकर उन्हेें गिराया और उनका वाहन लेकर भाग गए। वाहन की डिक्की में रुपए रखे हुए थे। घटना की रिपोर्ट चिमनगंज मंडी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने कल शाम को तलाश शुरू की तो व्यापारियों का वाहन पिंगलेश्वर के समीप जंगल में पड़ा मिला और डिक्की से रुपए गायब हैं। पुलिस को बदमाशों का सुराग मिल गया है तथा जल्द खुलासा करेगी। एडिशनल एसपी जयंत राठौर ने बताया कि हम्मालवाड़ी निवासी लियाकत हुसैन और सलीम बारदान व्यापारी हैं। कल दोपहर वे रुपए उगाही करने मक्सीरोड स्थित ग्राम दत्तोतर मंडी गए थे।



वहाँ से दो लाख रुपए अपने जूपिटर वाहन की डिक्की में रखकर दोनों उज्जैन लौट रहे थे। इस दौरान विजयागंज मंडी और पिंगलेश्वर के बीच बाईक से दो बदमाशों ने धक्का देकर उन्हें नीचे पटका और वाहन लेकर भाग निकले। इस घटना में लियाकत अली गंभीर घायल हो गए। घायल हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी। इस दौरान व्यापारियों की जुपिटर गाड़ी पिंगलेश्वर के समीप जंगल में पड़ी मिली और डिक्की से रुपए गायब थे। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी के फुटेज देखे जिसमें कुछ सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Share:

Next Post

चुनाव में सपा-बसपा बिगाड़ेंगे भाजपा और कांग्रेस का गणित

Fri Sep 1 , 2023
दोनों पार्टियों का प्रदेश की कई सीटों पर बड़ा प्रभाव, चुनाव में दिखेगा इनका दम भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने है। दोनों पार्टियों के बीच हमेशा सीधा मुकाबला होता रहा है। लेकिन इसबार विधानसभा चुनाव में दूसरी या कहें वोट के हिसाब […]