इंदौर न्यूज़ (Indore News)

फिर निरस्त हुई अहमदाबाद जाने और आने वाली उड़ानें, हंगामा

  • एलायंस एयर ने निरस्त की उड़ान, पहले भी कंपनी कई बार निरस्त कर चुकी अहमदाबाद और दिल्ली की उड़ानें

इंदौर। देश की एकमात्र सरकारी एयर लाइंस एलायंस एयर पिछले कुछ समय से लगातार अपनी उड़ानों को निरस्त कर रही है। कल फिर एक बार कंपनी ने अहमदाबाद उड़ान को निरस्त कर दिया। इसके कारण इस उड़ान के लिए बुकिंग करवा चुके यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। परेशान यात्रियों ने हंगामा भी किया। विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक एलायंस एयर की उड़ान (9आई-633/634) शाम 5.20 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 5.45 बजे अहमदाबाद जाती है। अहमदाबाद से रात 8.35 बजे इंदौर आकर 9 बजे वापस दिल्ली जाती है।


लेकिन कल कंपनी ने अहमदाबाद की जाने और आने वाली उड़ानों को निरस्त कर दिया। कंपनी का विमान 7.40 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 8.05 बजे वापस दिल्ली चला गया। कंपनी ने इसके लिए कोई स्पष्ट कारण भी नहीं बताया सिर्फ ऑपरेशनल कारणों की बात कही। इससे नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। एयर लाइंस अधिकारियों ने उन्हें शांत करते हुए रिफंड और रिबुकिंग का विकल्प दिय। सूत्रों की माने तो कम यात्री होने के चलते नुकसान से बचने के लिए कंपनी ने अहमदाबाद जाने और आने वाली उड़ानों को निरस्त करते हुए सिर्फ दिल्ली की उड़ान का संचालन किया। लेकिन ऐसा करने से यात्रियों के मन में कंपनी के प्रति भरोसा कम हो रहा है, जिसके कारण लोग बुकिंग करने से बच रहे हैं और कंपनी को यात्रियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों की माने तो कम यात्री में भी उड़ानों का संचालन करना चाहिए, जिससे यात्रियों का विश्वास बढ़ेगा और दोबारा बड़ी संख्या में यात्री मिलने लगेंगे।

Share:

Next Post

हर शाम चार घंटे की प्रैक्टिस... 15 और 16 को यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में मंचन

Tue Dec 12 , 2023
नाटक ‘हैल्लो पापाÓ के लिए कास्ट शहर में इंदौर। इंदौर में रंगमंच काफी मजबूत रहा है। पिछले कुछ सालों में युवाओं ने भी इसमें रूचि दिखाई है। यहां की अनेक संस्थाएं शहर में ही नहीं, वरन् बाहर भी जाकर कई बड़े नाटक का मंचन कर रही है। अब इंदौर में 45 साल पुरानी संस्था कला […]