img-fluid

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 1 जून से शुरू की शारजाह फ्लाइट की बुकिंग, चलने पर अब भी संदेह

May 10, 2026


28 फरवरी से बंद है फ्लाइट, कंपनी पहले भी कई बार बुकिंग शुरू कर निरस्त कर चुकी है उड़ानों का संचालन

इन्दौर। इंदौर (Indore) से शारजाह (Sharjah) के बीच उड़ानों (Flights) का संचालन करने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) में एक बार फिर बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी की वेबसाइट पर 1 जून से उड़ानों को बुक किया जा सकता है, हालांकि अब भी इन उड़ानों के चलने पर संदेह जताया जा रहा है, क्योंकि कंपनी इससे पहले भी कई बार बुकिंग करने के बाद संचालन निरस्त कर चुकी है।



  • उल्लेखनीय है कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते 28 फरवरी से इंदौर से शाहजाह के बीच मध्य प्रदेश की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय उड़ान का संचालन बंद है। कंपनी ने कई बार इस उड़ान को शुरू करने के लिए बुकिंग की, लेकिन आखिरी वक्त पर संचालन निरस्त करते हुए तारीख आगे बढ़ा दी गई। हाल ही में कंपनी में 1 मई से इस उड़ान का संचालन शुरू करने की घोषणा के साथ बुकिंग शुरू की थी। जिसके बाद लोगों ने टिकिट बुकिंग भी की, लेकिन 30 अप्रैल को कंपनी ने इस फ्लाइट को सिस्टम से ही हटा दिया और 1 मई से यह उड़ान शुरू नहीं हो पाई। कुछ दिन सिस्टम से गायब रहने के बाद कंपनी में अब दोबारा 1 जून से इस फ्लाइट की बुकिंग शुरू कर दी है। ट्रैवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया ने बताया कि कंपनी ने इस फ्लाइट की सप्ताह में चार दिन रवि, सोम, बुध और शुक्रवार की बुकिंग शुरू की है। हालांकि पुराने अनुभवों के आधार पर यात्री और ट्रैवल एजेंट्स अभी टिकिट बुक करने से बच रहे हैं। सभी का मानना है कि कंपनी पहले की तरह इसे फिर आगे बढ़ा सकती है। नियमित यात्रियों का कहना है कि अब इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद ही विश्वास होगा, उससे पहले बुकिंग करके हम परेशानी में नहीं पड़ना चाहते।

    बुकिंग की कमी से भी शुरू नहीं हो पा रही फ्लाइट
    ट्रेवल एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी कई बार इस फ्लाइट को शुरू करने की घोषणा के बाद तारीख आगे बढ़ा चुकी है और बुकिंग करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस देखते हुए अब यात्री बुकिंग से बच रहे हैं। बुकिंग कम मिलने से भी फ्लाइट का संचालन मुश्किल हो रहा है। वैसे भी गर्मी के सीजन में यूएई पर्यटन के लिहाज से कम पसंद किया जाता है और युद्ध के हालात अब भी सामान्य ना होना भी यात्री कम होने का कारण है, जिससे इस फ्लाइट के जून में शुरू होने पर भी सभी को संदेह है।

    Share:

  • इन्दौर: मुस्लिम महिलाओं को साधने के लिए कांग्रेस ने शुरू किया प्रोजेक्ट M

    Sun May 10 , 2026
    इन्दौर। कांग्रेस (Congress) द्वारा मुस्लिम समाज (Muslim Brotherhood) की महिलाओं (women) को साधने के लिए कल प्रोजेक्ट एम (Project M) शुरू किया गया है। इस प्रोजेक्ट को प्रदेशभर 160 महिलाओं को लेकर शुरू किया गया है। उल्लेखनीय बात यह है कि प्रदेश के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और महिला कांग्रेस को भी इस पूरे प्रोजेक्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved