आचंलिक

नागदा पहुँची अखंड ज्योति यात्रा संगीतमय पाठ का आयोजन

नागदा। श्रीश्याम परिवार की अगुवाई में दो दिनी आयोजन की शुरुआत हो गई। मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे राजस्थान खाटू श्याम मंदिर के पुजारी शक्तिसिंह चौहान के नेतृत्व में नागदा पहुंची, अखंड ज्योति यात्रा की खाचरौद नाका पर अगवानी कर इसे वाहन रैली के रुप में गवर्नमेंट कॉलोनी स्थिति खाटू श्याम मंदिर पहुंचाया गया। वाहन भद्रकाली मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरकर गवर्नमेंट कॉलोनी पहुँची। यात्रा में प्रमुख रूप से अखंड ज्योति यात्रा में पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ओम प्रकाश गेहलोत, नगरपालिका उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, विजय सिसोदिया, गौरव यादव, गोलू यादव, बिट्टू यादव, विजय पटेल, शिवा पोरवाल खाचरौद के संजय मेहता, चेतन शर्मा, शशिकांत महावर दिनेश जाट, प्रेमलता यादव, मंजू शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन सम्मिलित हुए शाम को पं. सुरेश जोशी, पूनम चौपड़ा व सूरत के कलाकारों ने संगीतमय अखंड ज्योति पाठ किया।


श्याम परिवार के पंकज नामदेव, नीलेश मेहता ने बताया बुधवार नगरभर में निशान यात्रा निकलेगी। पाडल्या कला से शुरू होने वाली निशान यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से गुजरकर गर्वनमेंट कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी। पश्चात शाम को मोदी खेल प्रशाल में भजन संध्या होगी जिसमें भजन सम्राट लखवीरसिंह लक्खा सहित अमित शेरवाला (सूरत), ऋतु पांचाल (दिल्ली) भजनों की प्रस्तुति देगी।

Share:

Next Post

महिला बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षक 15 मार्च से सामूहिक अवकाश पर

Wed Mar 15 , 2023
आष्टा। संयुक्त मोर्चा आईसीडीएस के परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक महिला बाल विकास विभाग अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विगत कई वर्षों से ज्ञापन आंदोलन के माध्यम से सरकार के पास मांग रख रहा है लेकिन आज तक उस पर कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। संयुक्त मोर्चा ने निर्णय लिया है कि 15 मार्च से […]