लखनऊ। बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने भाजपा का दामन छोड़ते ही राजनीतिक बयानों की बहार आ गई है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर भाजपा (BJP) के नेता जमकर निशाना साध रही है। बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के महागठबंधन में शामिल होने पर अजीबो गरीब बयान दिया।
आपको बता दें कि इंदौर (Indore) में उन्होंने कहा जिस तरह अमेरिका (Amercia) में लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड बदलती हैं, वैसी ही स्थिति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की भी है। अब इस बयान पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी कूंद गए हैं उन्होंने बीजेपी पर एक वीडियो शेयर करते हुए निशाना साधा है।
स्त्रियों के बारे में ऐसे नकारात्मक विचार रखनेवाले भाजपाइयों के होते हुए भाजपा के राज में देश की नारी की स्थिति कैसे सुधरेगी। pic.twitter.com/MMLq0t8T2S
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 18, 2022
कैलाश विजयवर्गीय के बयान का वीडियो अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है. इस दौरान उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “स्त्रियों के बारे में ऐसे नकारात्मक विचार रखनेवाले भाजपाइयों के होते हुए बीजेपी के राज में देश की नारी की स्थिति कैसे सुधरेगी। अखिलेश यादव द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कैलाश विजय विजयवर्गीय का वो बयान सुनाई दे रहा है।
इससे पहले कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को कहा था, “जिस दिन बिहार की सरकार बदली मैं विदेश में था, तब एक व्यक्ति ने बोला कि ये तो हमारे यहां होता है, अमेरिका की लड़कियां कभी भी बॉयफ्रेंड बदल लेती हैं। बिहार के मुख्यमंत्री की भी यही स्थिति है वे कब किससे हाथ मिला लें, कब किसका हाथ छोड़ दें।”
Share: