भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें सभी नागरिक

  • मुख्यमंत्री ने भोजताल पर क्रूज में तिरंगा फहराकर जनता से की अपील

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आजादी के अमृत महोत्सव में हम वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहे हैं, जिन्होंने रक्त की अंतिम बूँद देकर आजादी दिलवाई। मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान उमंग, उत्साह और जोर-शोर से क्रियान्वित होगा। अभियान में सभी नागरिकों को जुडऩा है। अभियान के लिए जन-जागरण के उद्देश्य से 4 अगस्त को मैं स्वयं तिरंगा खरीदने गया था। इस क्रम में आज भोपाल की बड़ी झील(भोजताल) में क्रूज में तिरंगा फहराकर आमजन से 13 से 15 अगस्त तक हर प्रतिष्ठान और घर में तिरंगा फहराने का आहवान कर रहा हूँ। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि तिरंगा, देश की आन, बान और शान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान सिर्फ तिरंगा फहराने का कार्य नहीं है, बल्कि एक संकल्प है कि हम राष्ट्र के विकास में अधिक से अधिक योगदान दें। हम अपने कर्तव्य पालन में कोई कसर नहीं छोड़ें। भारत माँ का जय-घोष करते हुए स्वयं तिरंगा फहराएँ और अन्य लोगों को भी इसकी प्रेरणा दें।


प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बढ़ रही है भारत की साख
ने कहा कि 15 अगस्त को देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रत्येक देशवासी से घर-घर तिरंगा लगाने का आहवान किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत अपनी साख बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव को गरिमामय स्वरूप देने के लिए राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के संचालन का निर्णय लिया है। इस अभियान से मध्यप्रदेश के नागरिक भावनात्मक रूप से जुड़ चुके हैं। वे राष्ट्र-भक्ति की भावना को हृदय में भरकर नागरिक कत्र्तव्य का पालन कर रहे हैं।

Share:

Next Post

मोहर्रम पर निकाला गया परंपरागत जुलूस

Tue Aug 9 , 2022
भोपाल। राजधानी में आज मोहर्रम का परंपरागत जुलूस निकाला जा रहा है। सुबह ताजिए पीरगेट पर जमा हुए। सैकड़ों शानदार ताजिये, बुर्राक, सवारियां, इस्लामी परचम के निशान पाक, अलम मुबारक, अखाड़े, मातमी जत्थे, ढोल, नगाड़े, ताशे सभी करबला की ओर रवाना हुए। जिसके बाद पारंपरिक रूप से शीरीन नदी और कमलापति घाट पर ताजियों का […]