भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मोहर्रम पर निकाला गया परंपरागत जुलूस

भोपाल। राजधानी में आज मोहर्रम का परंपरागत जुलूस निकाला जा रहा है। सुबह ताजिए पीरगेट पर जमा हुए। सैकड़ों शानदार ताजिये, बुर्राक, सवारियां, इस्लामी परचम के निशान पाक, अलम मुबारक, अखाड़े, मातमी जत्थे, ढोल, नगाड़े, ताशे सभी करबला की ओर रवाना हुए। जिसके बाद पारंपरिक रूप से शीरीन नदी और कमलापति घाट पर ताजियों का विसर्जन किया जाएगा। नगर निगम ताजियों का विसर्जन कराएगा।
दस दिन पहले शुरु हुए मोहर्रम माह के नौवें दिन जगह-जगह इमाम हुसैन के बलिदान को याद किया गया। इस दौरान घर और मस्जिदों में इमाम हुसैन के नाम का फातिहा पढ़ा गया। इस दिन लोग नफली रोजा भी रखते हैं। कोरोना के कारण दो साल बाद ताजियों का जुलूस निकाला जा रहा है। इसे देखते हुए जिन लोगों ने ताजियों की स्थापना की है, वह लोगों के साथ जाकर ताजियों का विसर्जन करेंगे। आल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के अध्यक्ष डॉ. औसाफ शाहमीरी खुर्रम ने बताया कि इस बार शहर के प्रमुख चौराहों पर ताजियों की स्थापना की गई है।


कमलापति घाट, करबला और शीरीन नदी पर नगर निगम ने विसर्जन के इंतजाम किए हैं। सोमवार को इमामबाड़ों और ताजिया स्थलों पर लोगों ने दरुद और फातिहा ख्वानी की। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यादगार मोहर्रम योम-ए-आशुरा पर विशाल परंपरागत जुलूस में कई लोग शामिल होकर अपनी-अपनी अकदीत पेश करेंगे। इसमें परचम-ए-इस्लाम,निशान पाक,अलम मुबारक तथा नौहाख्वान मातमी जत्थे होंगे। मरसीए और नोहाख्वानी करते हुए जुलूस में शामिल कई हुसैनी लोग सामूहिक गम मनाकर परंपरागत मातम गिरिया भी करेंगे। उनके पीछे सैकड़ों छोटे-बड़े आकर्षक ताजियों, सवारियां, अखाड़े, नगाड़े, ढोल, ताशे और ज़ुलजना, मश्क, बुर्राक आदि भी प्रमुख रूप से शामिल हुए हैं।

Share:

Next Post

बदलते मौसम में बढ़े उल्टी दस्त के मरीज, मासपेशियों में सोडियम की कमी

Tue Aug 9 , 2022
हमीदिया-जेपी की ओपीडी में सैकड़ों मरीज इलाज लेने पहुंच रहे भोपाल। हमीदिया और जेपी अस्पताल में उल्टी,दस्त, बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। हालात यह है कि मेडिसिन वार्ड की ओपीडी फुल चल रही है और वार्ड में भी मरीज भर्ती अधिक हो रहे हैं। दोनों अस्पताल की मेडिसिन की ओपीडी में सैकड़ों मरीज इलाज […]