विदेश व्‍यापार

अमेरिका के प्लान से आएंगे रुस के “बुरे दिन” जानिए क्या है बाइडेन का मास्टर स्ट्रोक?

वाशिंगटन। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के जवाब में रूसी अर्थव्यवस्था (Russian economy) पर शिकंजा कसने के मद्देनजर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) ने रूसी तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। रूसी हमले के मद्देनजर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने अमेरिका और पश्चिमी देशों (America and Western countries) से कई बार रूसी आयात में कटौती का अनुरोध किया है, जिसके बाद अमेरिका यह कदम उठाने की तैयारी कर रहा है।


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने तय कर लिया है कि वह इस युद्द में रूस को सभी स्तरों पर करारा जबाव देंगे, ताकी वह फिर से खड़ा होने की हिम्म्मत भी नहीं जुटा पाए। हालांकि, इससे पहले भी अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को कई बार धमकियां दी गई, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इस बार अमेरिका ने फैसला किया है कि वह रूस को आर्थिक स्तर (economic level) पर कंगाल कर देगा। यही वजह है कि जल्द ही रूसी तेल के आयात पर अमेरिका प्रतिबंध (US sanctions) लगा सकता है।

रूसी हमले के मद्देनजर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका और पश्चिमी देशों से कई बार रूसी आयात में कटौती का अनुरोध किया है, जिसके बाद अमेरिका यह कदम उठाने की तैयारी कर रहा है। रूस के वित्तीय क्षेत्रों पर कई कड़े प्रतिबंध लगाने के बावजूद ऊर्जा निर्यात के जरिए रूस के पास नकदी का प्रवाह जारी है। जानकारी के मुताबिक बाइडन मंगलवार को ही रूसी तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने संबंधी घोषणा कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि यूरोपीय देश काफी हद तक ऊर्जा आपूर्ति के लिए रूस पर निर्भर हैं। यूरोप अपनी खपत की करीब एक-तिहाई प्राकृतिक गैस रूस से लेता है।

Share:

Next Post

CM शिवराज से सम्मान पाने वाली DSP को पति ने पीटा

Tue Mar 8 , 2022
भोपाल। डीएसपी नेहा पच्चीसिया (DSP Neha Pachisia) घरेलू विवाद में हिंसा का शिकार हुई है। महिला अफसर के साथ इंजीनियर पति (engineer husband) ने मारपीट की। नेहा ने मारपीट के खिलाफ हबीबगंज थाने में मामला दर्ज (Case registered in Habibganj police station) कराया है। आरोप है कि पति ने रात में सिर दीवार पर दे […]