देश मध्‍यप्रदेश

पार्टी में भगदड़ के बीच कांग्रेस को याद आए ‘भोलेनाथ’, मध्य प्रदेश में कराएगी रुद्राभिषेक

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले ही पार्टी के भीतर नेताओं के बीच मची भगदड़ को रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अब भगवान शिव का सहारा लिया है। कांग्रेस पार्टी शिव के जरिए संकटों को साधने की कवायद में जुट गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने नेताओं की भगदड़ को रोकने के लिए रुद्राभिषेक करवाने का फैसला किया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की धर्म प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ऋचा गोस्वामी 22 फरवरी को रुद्राभिषेक के जरिए पार्टी नेताओं में सद्बुद्धि लाने की प्रार्थना करने जा रही है।


ज्योतिराज सिंधिया हो या गुलाम नबी आजाद, अशोक चव्हाण हो या जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह हो या अश्विनी कुमार, सुनील जाखड़ हो या मिलिंद देवड़ा यह तमाम वह नाम है जो कांग्रेस का हाथ छोड़ चुके है। इसके बाद भी कांग्रेस का दामन छोड़ने का यह सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। बीते दिनों इंदिरा गांधी के तीसरे पुत्र कहे जाने वाले और कांग्रेस के संकट मोचन कहे जाने वाले नेता कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलें शुरू हो गई थीं। हालांकि, बाद में इन अटकलों पर विराम लग गया।

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के पार्टी छोड़ने पर विराम लगाने के लिए अब पार्टी ने शिव का सहारा लिया है। यही वजह है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की धर्म प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ऋचा गोस्वामी 22 फरवरी को रुद्राभिषेक के जरिए पार्टी नेताओं में सद्बुद्धि लाने की प्रार्थना करने जा रही हैं।

Share:

Next Post

फारूक अब्दुल्ला ने PM मोदी की तारीफ में ऐसे पढ़े कसीदे, कहा- 'आप हैं तो ये मुमकिन है...'

Tue Feb 20 , 2024
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कश्मीर घाटी में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन और संगलदान स्टेशन और बारामूला स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई, इस कदम की राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हुई। नेशनल कान्फ्रेंस पार्टी के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने भी प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार और उनकी तारीफों के पुल […]