img-fluid

सोनकच्छ टोल के पास अमोनिया गैस टैंकर में रिसाव, प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा

June 04, 2026

सीहोर। जिले के दोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनकच्छ टोल प्लाजा के समीप गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कोटा से नागपुर जा रहे अमोनिया गैस से भरे एक टैंकर में रिसाव होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला तत्काल मौके पर पहुंचा तथा स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।


  • प्राप्त जानकारी के अनुसार गैस रिसाव की आशंका को देखते हुए टैंकर को सोनकच्छ रोड स्थित गुरु नानक ढाबे के पीछे एक सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया। दोराहा थाना पुलिस ने तत्काल क्षेत्र की घेराबंदी कर लोगों की आवाजाही सीमित कर दी, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड, दमकल दल एवं एनडीआरएफ की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। विशेषज्ञों की निगरानी में रिसाव पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पा लिया गया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन द्वारा एहतियातन आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई थी।

    घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक भी मौके के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टैंकर में अमोनिया गैस का रिसाव किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ। हालांकि पुलिस, प्रशासन और राहत एजेंसियों की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में बताई जा रही है तथा पुलिस एवं राहत दल लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

    Share:

  • Maruti ने पेश की देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार, ये है बड़ी खासियत

    Thu Jun 4 , 2026
    डेस्क: मारुति सुजुकी ने गुरुवार को भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार से पर्दा उठा दिया है. कंपनी का कहना है कि यह कार देश में बाहर से आने वाले कच्चे तेल पर निर्भरता कम करेगी और प्रदूषण घटाने में बड़ी भूमिका निभाएगी. इस खास लॉन्चिंग के मौके पर मारुति सुजुकी के MD और CEO हिसाशी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved