img-fluid

937 नई सड़कों की और मिल गई सौगात, ट्रेंचिंग ग्राउंड से सांवेर के वार्ड तक 1 करोड़ की सड़क भी हुई मंजूर

May 11, 2026

इंदौर सहित प्रदेश का कोई भी गांव पक्की सड़क से नहीं रहेगा वंचित

इंदौर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (Prime Minister’s Rural Roads Scheme) के मामले में भी प्रदेश (State) अव्वल रहा है और 90 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण हो चुका है। अब केन्द्र (Center) और राज्य शासन का लक्ष्य है कि गांव-गांव तक पक्की सड़कों (road) का निर्माण किया जाए, जिसके चलते अभी 973 नई सड़कों की और सौगात प्रदेश को मिली है, जिसमें 1763 करोड़ की लागत से 2117 किलोमीटर लम्बाई की ये सड़कें बनेंगी, जिससे ग्रामाीण बसाहटों को शहरी और प्रमुख सड़कों से जोड़ा जा सकेगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इंदौर सहित प्रदेश का कोई भी गांव पक्की सड़कों से वंचित नहीं रहेगा और पीएम जन-मन योजना के अंतर्गत 261 करोड़ की नई सड़कों की सौगात भी मिली है।



  • कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 25 साल पूरा होने पर आयोजित रजत जयंती समारोह में शामिल हुए और इस अवसर पर कहा कि गांव-गांव तक सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों, विद्यार्थियों, मरीजों, युवाओं से लेकर किसानों को बहुत फायदा हुआ है। स्वर्गीय अटलजी ने 25 साल पहले ग्रामीण सड़कों के निर्माण की शुरुआत की थी, जिसे अब भारत सरकार राज्य शासन के साथ लगातार आगे बढ़ा रही है। सड़कों के निर्माण और रख-रखाव के लिए मध्यप्रदेश को अलग-अलग कैटेगरी में तीन पुरस्कार भी मिले और पूरे देश में इन ग्रामीण सड़कों के निर्माण में मध्यप्रदेश पहले स्थान पर रहा। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि इस वित्त वर्ष में ८३० करोड़ रुपए का सांकेतिक आवंटन मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सौंपा है, साथ ही मूंग एवं सरसो की फसल समर्थन मूल्य पर खरीदी जाने का स्वीकृति पत्र भी दिया गया। कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 25 साल पूरा होने पर आयोजित रजत जयंती समारोह में शामिल हुए और इस अवसर पर कहा कि गांव-गांव तक सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों, विद्यार्थियों, मरीजों, युवाओं से लेकर किसानों को बहुत फायदा हुआ है। स्वर्गीय अटल जी ने 25 साल पहले ग्रामीण सड़कों के निर्माण की शुरुआत की थी, जिसे अब भारत सरकार राज्य शासन के साथ लगातार आगे बढ़ा रही है। सड़कों के निर्माण और रख-रखाव के लिए मध्यप्रदेश को अलग-अलग कैटेगरी में तीन पुरस्कार भी मिले और पूरे देश में इन ग्रामीण सड़कों के निर्माण में मध्यप्रदेश पहले स्थान पर रहा। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि इस वित्त वर्ष में 830 करोड़ रुपए का सांकेतिक आबंटन मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सौंपा है, साथ ही मूंग एवं सरसो की फसल समर्थन मूल्य पर खरीदी जाने का स्वीकृति पत्र भी दिया गया। रजत जयंती समारोह के दौरान ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इसके लिए लम्बाई, बसाहटों को जोड़ना, तकनीक के उत्कृष्ट प्रदर्शन, रखरखाव एवं गारंटी पीरियड के बाद भी बेहतर रख-रखाव के मानक की कुल पांच श्रेणियां बनाई गई हैं। वहीं इंदौर जिले के सांवेर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 9 में एक करोड पांच लाख रुपए की लागत से ट्रेंचिंग ग्राउंड से सांवेर आंतरिक मार्ग का निर्माण किया जाएगा। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से राज्य शासन ने इसकी प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति के लिए मंत्री सिलावट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया है। मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि सांवेर नगर परिषद के वार्ड नंबर 9 में वर्षों से ट्रेंचिंग ग्राउण्ड से सांवेर आंतरिक मार्ग निर्माण की मांग की जा रही थी।

    Share:

  • ये पॉलिटिक्स है प्यारे

    Mon May 11 , 2026
    सांसद की तरफ से आईडीए में कौन जाएगा? भले ही इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) की कुर्सी भोपाल (Bhopal) में अटक गई हो, लेकिन इसी कुर्सी के दाएं-बाएं बैठने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। यानि संचालक मंडल में आने के लिए कई भाजपाई प्रयासरत हैं। इनमें सांसद (MP) शंकर लालवानी (Shankar Lalwani) के समर्थकों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved