img-fluid

Anthropic ने खुद ही चेताया और फिर लांच कर दिया Mythos जैसा AI मॉडल, कहा- ‘गलत इस्तेमाल हुआ तो खतरा’

June 10, 2026

नई दिल्‍ली । एंथ्रोपिक (Anthropic) ने मंगलवार को एक पावरफुल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मॉडल का ऐलान किया है, जिसको आम लोग भी इस्तेमाल कर पाएंगे. न्यू मॉडल का नाम Claude Fable 5 है और यह Mythos क्लास AI मॉडल है, जिसको लेकर खुद कंपनी कई बड़े-बड़े दावे कर चुकी है. कंपनी ने बताया था कि अगर यह किसी गलत हाथों में पड़ता है तो भारी नुकसान हो सकता है.

अब एंथ्रोपिक ने बताया है कि वह Mythos के बराबर का एक मॉडल जारी कर कर रहा है और उसका नाम Claude Fable 5 मॉडल है. एंथ्रोपिक ने बताया है कि न्यू AI मॉडल कंपनी के एंटरप्राइज कस्टमर्स और पेड सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगा.

एंथ्रोपिक ने बताया है कि यह न्यू लॉन्च एक खास सुरक्षा परत के बाद तैयार हो पाया है. यह सेफ्टी गार्ड साइबर सुरक्षा और बायोलॉजी जैसे सेंसटिव सेक्टर से जुड़े खतरनाक सवालों के जवाब देने से रोकता है.

एंथ्रोपिक में रिसर्च प्रोडक्ट मैनेजमेंट की चीफ डियाना पेन अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि उनकी कंपनी का लक्ष्य रेस टू द टॉप का है. इसका मतलब है तकनीक उपयोग के लिए उपलब्ध करानी और सेफ्टी फीचर्स को लागू करना, जिसमें नुकसान नहीं बल्कि अधिका लाभ मिले.

बीते अप्रैल में एंथ्रोपिक ने Mythos को लॉन्च किया था, जिसके बाद इस पावरफुल AI मॉडल ने वॉल स्ट्रीट और सरकारी अधिकारियों का ध्यान खींचा था.


  • Mythos क्यों खास है?
    Mythos AI मॉडल सॉफ्टवेयर असल में सुरक्षा खामियों की पहचान करने की काबिलियत रख सकता है, जिसका दावा खुद कंपनी की तरफ से भी किया जा चुका है. उस समय कंपनी ने कहा था कि वह इस मॉडल को आम लोगों को उपलब्ध नहीं कराएगी और इसे केवल चुनिंदा कंपनियों तक सीमित रखा जाएगा. साथ ही कंपनी ने बताया था कि यह रोलआउट प्रोजेक्ट ग्लासविंग नामक साइबर सुरक्षा पहल के तहत पेश किया किया है.

    एंथ्रोपिक इस साल IPO लाने की तैयारी में
    Claude Fable 5 की लॉन्चिंग के साथ एंथ्रोपिक अपने पहले से तय किए गए अंतिम लक्ष्य को पूरा करना चाहती है. इस लक्ष्य के तहत Mythos-स्तर के मॉडलों को बड़े पैमाने पर लॉन्च करना शामिल है. यहां गौर करने वाली बात यह है कि निवेशकों की दिलचस्पी इस कंपनी में तेजी से बढ़ रही है और इसका IPO इस साल ही आ सकता है.

    रेवेन्यू रेट 47 अरब डॉलर पर पहुंच चुका है
    एंथ्रोपिक ने मई में बताया था कि उसका रेवेन्यू रेट बढ़कर 47 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है, जबकि पिछले साल यह लगभग 10 अरब डॉलर था. कंपनी ने हाल ही में 965 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर नई फंडिंग हासिल की थी और यह फंडिंग उसकी राइवल कंपनी ओपनएआई के 852 अरब डॉलर की वैल्यूएशन से ज्यादा है.

    Claude Fable 5 कीमत 10 लाख इनपुट टोकन के लिए 10 डॉलर है. वहीं, 10 लाख आउटपुट टोकन के लिए 50 डॉलर तय की गई है. यह Claude Opus 4.8 की तुलना में लगभग दोगुना है.

    Share:

  • MP में CM मोहन यादव का बड़ा फैसला....शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा समाप्त

    Wed Jun 10 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) और इसके लिए आवेदन करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें 2 बच्चों वाले नियम का पालन नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने गुरुवार को ना सिर्फ नए प्रस्ताव को वापस लेने का आदेश दिया, बल्कि पुराने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved