बड़ी खबर

अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध होंगे सुप्रीम कोर्ट फैसले, गणतंत्र दिवस से व्यवस्था लागू

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर सुप्रीम कोर्ट देशवासियों को बड़ी सौगात देने जा रहा है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने बुधवार को घोषणा की कि गणतंत्र दिवस से इलेक्ट्रॉनिक सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट्स (ई-एससीआर) परियोजना अब विभिन्न भारतीय अनुसूचित भाषाओं में शीर्ष अदालत के फैसले प्रदान करना शुरू कर देगी।

सीजेआई ने वकीलों से कहा कि शीर्ष अदालत गुरुवार को कुछ स्थानीय अनुसूचित भाषाओं में फैसले प्रदान करने के लिए ई-एससीआर परियोजना के हिस्से का संचालन करेगी। ई-एससीआर के अलावा स्थानीय भाषाओं में सुप्रीम कोर्ट के 1091 फैसले भी गणतंत्र दिवस पर उपलब्ध होंगे।


आठवीं अनुसूची में हैं 22 भाषाएं
बता दें, संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाएं हैं। इनमें असमिया, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, बोडो, संथाली, मैथिली और डोगरी शामिल हैं। शीर्ष अदालत के फैसले, उसकी वेबसाइट, उसके मोबाइल ऐप और नेशनल ज्यूडिशियल डेटा ग्रिड (NJDG) पोर्टल पर उपलब्ध होंगे।

Share:

Next Post

पिता का ताना सुनकर शतकों की बरसात कर रहे हैं शुभमन गिल, कोच द्रविड़ ने किया खुलासा

Wed Jan 25 , 2023
इंदौर। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में शुभमन गिल ने 112 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ 212 रन की ओपनिंग साझेदारी की और टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। पिछली चार वनडे पारियों में यह गिल का तीसरा शतक था। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ […]