खेल

Happy Birthday: अंबाती रायडू ने कॉलेज फ्रेंड से किया है प्रेम विवाह, देर से बने पिता

नई दिल्ली (New Delhi)। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाद अंबाती राडयू (Ambati Rayudu) 23 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाएंगे। अईपीएल (IPL) की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार बल्लेबाज बल्लेबाज अंबाती रायडू (Happy Birthday Ambati Rayudu) अपना 38 वां जन्मदिन मना रहे हैं।

कॉलेज की दोस्त चेन्नुपल्ली विद्या से किया प्रेम विवाह
अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखने वाले अंबाती ने अपनी कॉलेज की दोस्त चेन्नुपल्ली विद्या से साल 2009 में प्रेम विवाह किया था। दोनों साथ में कॉलेज में पढ़ते थे और पहली नजर में ही एक-दूसरे को दिल बैठे थे। घरवालों को भी इस रिश्ते से कोई एतराज नहीं था इसलिए दोनों ने कॉलेज के बाद ही शादी कर ली, वो भी प्रेमदिवस यानी कि ‘वेलेंटाइन डे’ पर।

शादी के 11 साल बाद बने पिता
इस शादी के बाद भी अंबाती का पूरा फोकस क्रिकेट पर रहा, जिस पर उनकी पत्नी ने उनका पूरा साथ दिया। साल 2020 में शादी के पूरे 11साल बाद अंबाती और विद्या एक प्यारी सी बच्ची के मम्मी-पापा बने, जिसके बारे में रायडू ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए खुद को धन्य बताया था। उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी की फोटो Tweet करते हुए लिखा था- ‘सचमु

अंबाती रायडू, भारतीय क्रिकेट में एक ऐसा नाम जो अपने खेल से अधिक गुस्से और बगावत के कारण चर्चा में रहा है। इसी अंबाटी रायडू का 38वां जन्मदिन है। रायडू टीम इंडिया के लिए अबतक कुल 55 वनडे और 6 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में खेल चुके हैं जबकि मौजूदा समय में वह इंडियन प्रीमियर लीग के चेन्नई सुपरकिंग्स के अहम सदस्य हैं

अंबाती रायडू, भारतीय क्रिकेट में एक ऐसा नाम जो अपने खेल से अधिक गुस्से और बगावत के कारण चर्चा में रहा है। इसी अंबाटी रायडू का आज 36वां जन्मदिन है। रायडू टीम इंडिया के लिए अबतक कुल 55 वनडे और 6 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में खेल चुके हैं जबकि मौजूदा समय में वह इंडियन प्रीमियर लीग के चेन्नई सुपरकिंग्स के अहम सदस्य हैं।

रायडू एक प्रतिभावान क्रिकेटर हैं, ऐसा उनके लिए 16 साल की उम्र में भविष्यवाणी कर दिया गया था। घरेलू स्तर पर उनके खेल का हर तरफ डंका बचने लगा था और उम्मीद जताई जा रही थी की वह जल्द ही टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू करेंगे लेकिन बदकिस्मती यह रही की समय-समय पर वह अपने गुस्से की वजह करियर के रास्ते में खुद ही मुश्किलें पैदा करते हैं।

विश्व कप टीम में नहीं मिली जगह तो लिया संन्यास
साल 2019 विश्व कप के लिए जब टीम का चयन किया गया था तो सबसे अधिक किसी के नाम की चर्चा हुई थी तो वह रायडू थे। रायडू मध्यक्रम में टीम इंडिया से सबसे प्रबल दावेदार थे लेकिन जब टीम का चयन हुआ तो उनका नाम शामिल नहीं था।

रायडू की जगह टीम में ऑलराउंडर विजय शंकर को शामिल किया गया। इस बात से रायडू इतने नाराज हुए की उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी।

इसके साथ ही रायडू ने बीसीसीआई के खिलाफ बगावती तेवर अपना लिया। इसका परिणाम उनके लिए क्या होने वाला था यह सबको पता था। हालांकि जब उनको पूर्व क्रिकेटरों की समझाइस मिली तो उन्होंने संन्यास से वापसी की घोषणा की और एक बार फिर से खुद घरेलू क्रिकेट के लिए तैयार किया।

बीसीसीआई ने किया था बैन

बहुत कम लोगों को पता है की अंबाती रायडू को बीसीसीआई के द्वारा बैन कर दिया गया था। यह घटना साल 2007 की है जब बागी क्रिकेट लीग यानी इंडियन क्रिकेट लीग में वह खेलने चले गए थे। इंडियन क्रिकेट लीग को बीसीसीआई से मान्यता नहीं मिली थी। इस लीग के विरोध में ही साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत की गई जो आज दुनियाभर में लोकप्रिय हो चुका है।

वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है। रायडू जब भी मैदान पर आते थे, वह आक्रमक बल्लेबाजी कर गेंदबाजों को मुश्किल में डाल देते थे। वह भारतीय टीम के मध्यक्रम का बेहतरीन बल्लेबाज के नाम से भी जाने जाते है। क्रिकेट के अलावा रायडू अपने गुस्से के वजह से चर्चा में रहे है।



अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) का जन्म 23 सितंबर 1985 को आंध्र प्रदेश के गुंटूर में हुआ था। रायुडू ने श्री रामकृष्ण विद्यालय, सैनिक्पुरि, सिकंदराबाद से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी कीl रायडू ने भारतीय टीम के लिए बेहद कम मुकाबले खेले है। लेकिन, वह अपने गुस्से के वजह से कई विवादों में घिरे रहे थे।

अंबाती रायडू की कप्तानी में कई खिलाडियों ने अपनी करियर की शुरुआत की। जिनमें सुरेश रैना, इरफान पठान, आरपी सिंह और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ी शामिल है। इन खिलाडियों ने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं।

कई खिलाडियों का करियर संवारने वाले रायडू को भारतीय टीम की जर्सी पहनने का मौका बहुत देर से मिला। जब भी उनको भारतीय टीम में शामिल करने का मौका आया, तब उनके गुस्से के कारन उन्होंने वह मौका गंवा दिया। गुस्से की वजह से उनका क्रिकेटिंग टैलेंट कभी बाहर ही नहीं आ पाया। रायडू मैदान पर साथी खिलाड़ियों से लेकर बीसीसीआई तक से उलझ जाते थे।

बता दें कि, राडयू (Ambati Rayudu) ने 24 जुलाई 2013 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने 84 गेंदों पर 63 रन बनाए थे। इसके बाद से ही वह टीम के अंदर बाहर होते रहे। रायडू ने 27 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा उम्र में डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए थे। उन्होंने साल 2019 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

साल 2019 में रायडू अपने ट्वीट को लेकर सुर्ख़ियों में आए थे। दरअसल, 2019 आइसीसी वनडे विश्व कप के लिए रायडू की जगह टीम में आलराउंडर विजय शंकर को शामिल किया गया था। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने शंकर को थ्री डी प्लेयर बताया और चयन का सही ठहराया। इसके बाद रायडू ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, ‘मैंने थ्री डी चश्मा आर्डर किया है जिससे विश्व कप देखूंगा।’

रायडू (Ambati Rayudu) ने अपने इस ट्वीट के जरिए सीधा मुख्य चयनकर्ता पर तंज किया था। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि रायडू ने गुस्से में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास तक की घोषणा कर दी। रायडू के इस फैसले से सभी लोग हैरान हो गए थे। हालांकि उन्होंने बाद में इस फैसले को बदलते हुए संन्यास वापस ले लिया था।

आइपीएल की बात करें तो, साल 2012 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मैच में रायडू अपना आपा खो बैठे। इस मैच में रायडू भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान में भिड़ गए थे। दोनों के बीच एबी डीविलियर्स और धवल कुलकर्णी ने बीच-बचाव कराया था।

इसके बाद आइपीएल 2016 में मुंबई इंडियस से खेलते हुए रायडू अपनी ही टीम के खिलाड़ी हरभजन सिंह से भिड़ गए थे। राइजिंग पुणे के खिलाफ मैच में फील्डिंग के समय भज्जी की एक गेंद पर रायडू बाउंड्री नहीं रोक पाए। इससे नाराज भज्जी ने कमेंट किया, जिसके बाद रायडू अपना गुस्सा नहीं रोक पाए और जाकर भिड़ गए।

विदित हो कि रायडू (Ambati Rayudu) को भारत की ओर से वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला। रायडू ने 24 जुलाई 2013 को वनडे और 7 सितंबर 2014 को टी20 करियर का आगाज किया था। रायडू ने 55 वनडे में 3 शतक और 10 अर्धशतक की मदद से कुल 1694 रन बनाए।

विश्व कप टीम में नहीं मिली जगह तो लिया संन्यास
साल 2019 विश्व कप के लिए जब टीम का चयन किया गया था तो सबसे अधिक किसी के नाम की चर्चा हुई थी तो वह रायडू थे। रायडू मध्यक्रम में टीम इंडिया से सबसे प्रबल दावेदार थे लेकिन जब टीम का चयन हुआ तो उनका नाम शामिल नहीं था।

रायडू की जगह टीम में ऑलराउंडर विजय शंकर को शामिल किया गया। इस बात से रायडू इतने नाराज हुए की उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी।

Share:

Next Post

CM नीतीश कुमार ने सचिवालय में मारी 'रेड' तो गायब मिले कई अधिकारी व मंत्री, दे दी बड़ी नसीहत

Wed Sep 20 , 2023
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार की सुबह 9:30 बजे मुख्य सचिवालय का दौरा किया तो परिसर में हड़कंप मच गया. सीएम ने अपने औचक निरीक्षण में एसीएस, पीएस, एसईसीवाई सहित लगभग सभी वरिष्ठ अधिकारियों को कार्यालय से गायब पाया. यहां तक कि कई मंत्री भी अपने विभागों में मौजूद नहीं थे. इस पर नाराजगी […]