इंदौर न्यूज़ (Indore News)

पांच नंबर के मंडल में सिर फुटव्वल, मंडल अध्यक्ष से नाराज धड़े ने की विधायक-अध्यक्ष से शिकायत

दो वार्डों के अध्यक्ष और 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लगाया मंडल अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप

इन्दौर। पांच नंबर विधानसभा में विधायक (MLA) का विरोध अभी तक थमा नहीं है और दो वार्डों के पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, उन्होंने मंडल अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र हार्डिया (Regional MLA Mahendra Hardia) और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे (BJP City presidet Gaurav Randive) से कर डाली, जबकि मंडल अध्यक्ष का कहना है कि मनमानी मैं नहीं कर रहा, बल्कि पदाधिकारी कर रहे हैं और वे अपने हिसाब से पार्टी चलाना चाह रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी सबको साथ लेकर चलती है और अपने अनुशासन पर कायम रहती है। [relpsot]

कल वार्ड क्रमांक 45 के वार्ड अध्यक्ष रवि तोमर और 46 के अध्यक्ष भूपेन्द्र बघेले, मंडल महामंत्री देवेश जाजोरिया अपने साथ 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को लेकर क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र हार्डिया से मिलने पहुंचे और कहा कि वीर सावरकर मंडल के अध्यक्ष अमितसिंह रघुवंशी अपनी मनमानी चला रहे हैं और सभी निर्णय खुद ही ले लेते हैं। पदाधिकारियों के साथ भाजपा नेता कमल संकत, हरीश जीनवाल, मुन्ना कुन्हारे, कमल झरोके, नितिन बैरवा, सोनू नाहर, राकेश, गंगाराम आदि भी थे। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दे डाली कि अगर मंडल अध्यक्ष रघुवंशी को नहीं हटाया गया तो हम चुनाव में काम नहीं करेंगे। इसके बाद हार्डिया ने नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे से बात की। इस मामले में संगठन स्तर पर चर्चा कर सुलझाने की बात की जा रही है, लेकिन दूसरी ओर मंडल अध्यक्ष रघुवंशी का कहना है कि मैं तो संगठन के हिसाब से ही संगठन चला रहा हूं और सबके साथ लेकर चल रहा हूं, आज तक किसी को परेशानी नहीं हुई, केवल दो ही पदाधिकारी हैं, जिन्हें पार्टी में आए नए लोगों से परेशानी हैं। रघुवंशी ने कहा कि कुछ लोग अभी कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हैं और इनका कहना हैकि इन्हें पार्टी की गतिविधियों में बुलाओ मत, लेकिन ऐसा भाजपा में नहीं होता है। वे भाजपा में शामिल हो गए हैं तो वे अब भाजपा का परिवार हैं। संगठन का आदेश है कि सबको साथ में लेकर चलना है। वहीं वे दोनों वार्ड से हारे हुए पार्षद उम्मीदवारों को कार्यक्रम में बुलाने पर भी आपत्ति लेते हैं, इससे संगठन नहीं चलता। मैंने अपनी बात संगठन के समक्ष रख दी है। विदित है कि इसके पहले पांच नंबर विधानसभा में विधायक हार्डिया का ही विरोध उनके साथ रहे लोग कर रहे हैं और अभी यह मामला ठंडा नहीं पड़ा है।

Share:

Next Post

संगठन कितना मजबूत? 7 दिन में रिपोर्ट कार्ड होगा तैयार

Sun Aug 20 , 2023
दूसरे राज्यों से आए विधायकों को पर्यटन और घूमने की मनाही इन्दौर। प्रदेश का संगठन विधानसभा चुनाव (assembly elections) के पहले कितना मजबूत हुआ है, इसका रिपोर्ट कार्ड (Report Card) दूसरे प्रदेशों से आए विधायक (MLA) तैयार करेंगे। ये सभी आज शाम तक इंदौर पहुंचेंगे और कल सुबह से बैठक का दौर शुरू हो जाएगा। […]