विदेश

चंद्रयान-3 की सफलता पर पाकिस्तानी भी खुश, ‘इंडिया फेल्ड’ कहने वाले पूर्व पाक मंत्री बोले- ‘गुड लक’

इस्लामाबाद (islamabad) । भारत (India) ने बुधवार को जब चांद फतेह कर इतिहास रचा तो पड़ोसी देश पाकिस्तानी के लोग भी खुश दिखे। 2019 में चंद्रयान-2 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मजाक उड़ाने वाले पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी (fawad chaudhary) ने अब चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग पूरी करने के बाद भारत के चंद्रयान 3 (chandrayaan 3) मिशन की प्रशंसा की है। इमरान खान की सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रह चुके फवाद चौधरी ने चंद्रयान-2 का मजाक उड़ाया था। तब उन्होंने हैशटैग ‘इंडिया फेल्ड’ चलाया था। लेकिन अब वे खुशी जताते हुए भारत को बधाई (Congrats) दे रहे हैं।

एक्स (ट्विटर) पर पाकिस्तानी नेता ने कहा, “चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई है। इसरो के लिए यह कितना बड़ा क्षण है। मैं इसरो के अध्यक्ष सोमनाथ और उनके साथ कई युवा वैज्ञानिकों को इस क्षण का जश्न मनाते हुए देख सकता हूं। केवल सपनों वाली युवा पीढ़ी ही दुनिया को बदल सकती है। गुड लक।” इससे पहले फवाद चौधरी ने चंद्रयान-3 की प्रशंसा करते हुए इसे मानव जाति के लिए ऐतिहासिक पल बताया था। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तानी मीडिया से आग्रह किया था कि वो चंद्रयान-3 के सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण करें। इसके अलावा, जब 14 जुलाई को इसरो ने चंद्रयान-3 लॉन्च किया था तब भी फवाद चौधरी ने इसरो को बधाई दी थी।

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक उतारने की भारत की सफलता पर दुनियाभर में रहने वाले भारतीय प्रवासियों सहित विभिन्न लोगों ने खुशी जतायी है। भारत का चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 बुधवार शाम 6 बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया।


इसरो वैज्ञानिकों के इस कारनामे की प्रशंसा पाकिस्तान में भी हो रही है, जिसे अक्सर भारत का शत्रु कहा जाता है। चंद्रयान-3 मिशन ने पड़ोसी देश के आम लोगों को भी प्रभावित किया है। इस्लामाबाद के निवासी अयूब अख्तर ने कहा, “भारत आगे बढ़ रहा है, हम कहीं नहीं हैं।” अख्तर के विचारों से सहमति जताते हुए कराची की शमीना बेगम ने कहा कि भारत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में पाकिस्तान से आगे निकल गया है, जबकि पाकिस्तान अत्यधिक महंगाई और आंतरिक संघर्षों के बीच भोजन व शिक्षा जैसी बुनियादी चीजों के लिए संघर्ष कर रहा है।

भारत की इस बड़ी उपलब्धि की हमारे पड़ोसी देश के अन्य नागरिकों ने भी सराहना की। पाकिस्तानी लोगों का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पाकिस्तान स्थित एक कंटेंट क्रिएटर ने अपने देश के लोगों से भारत के चंद्रमा मिशन और उसकी सफल लैंडिंग के बारे में पूछा। भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, पाकिस्तान में एक व्यक्ति ने कहा, “भारत ने चंद्रमा पर उतरने का साहस किया और मुझे यकीन है कि वे मंगल ग्रह और उससे आगे भी जा सकते हैं।” एक अन्य ने कहा, “भारत ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि से खुद को साबित किया है और हम (पाकिस्तान) अब तक इसका कोई डायग्राम भी नहीं बना पाए हैं।” एक अन्य ने दावा किया कि पाकिस्तानी लोगों के लिए “बाघा सीमा उनका चंद्रमा है और वे इसके आगे जा नहीं सकते।”

Share:

Next Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कर्मचारी का बर्खास्तगी किया रद्द, कहा- दूसरी शादी की है तब भी नहीं कर सकते नौकरी से बर्खास्त

Thu Aug 24 , 2023
इलाहाबाद (Allahabad)। इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) ने कहा है कि अगर किसी सरकारी सेवक ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली है, तब भी उसे नौकरी से बर्खास्त (fired from job) नहीं किया जा सकता है। हाई कोर्ट ने हाल ही में एक सरकारी कर्मचारी की पहली शादी के अस्तित्व में […]