इंदौर न्यूज़ (Indore News)

रात फिर गर्म 6 डिग्री उछला रात का पारा, 19.2 डिग्री पर पहुंचा

  • बीती रात न्यूनतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री उपर रहा, एक माह का सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान

इंदौर। शहर में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। कल दिन में सामान्य मौसम रहने के बाद रात का पारा उछलकर 20 डिग्री के पास पहुंच गया, जो सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा था। यह पिछले एक माह का सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान भी था। इसके कारण रात को ठंड गायब रही।

विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रहा, जो सामान्य था, लेकिन परसों की अपेक्षा 2 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा था। यह परसों रात की अपेक्षा 5.7 डिग्री ज्यादा था। यह पिछले एक माह में दर्ज सर्वाधिक तापमान है। इससे पहले 10 नवंबर की रात को न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। हवा की दिशा भी लगातार दूसरे दिन पूर्वी रही और इसकी अधिकतम गति 8 किलोमीटर प्रतिघंटा रिकॉर्ड की गई।


बंगाल की खाड़ी में उठे मैंडूस तूफान का असर
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तीन दिन पहले बंगाल की खाड़ी में बना तूफान मैंडूस चेन्नई के तटों से टकराया था। इससे तटीय क्षेत्रों में भारी नुकसान भी हुआ था और चार लोगों की मौत भी हुई थी। इसी तूफान के असर से बादल बन रहे हैं। कल रात शहर पर घने बादल छाने के कारण दिन में बढ़े तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आ पाई और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के करीब पहुंचा। अगले एक-दो दिन बादल छाए रहने से ऐसा ही मौसम रहेगा और ठंड का असर कम रहेगा।

पांच दिन में 9 डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान
तारीख न्यून. तापमान
7 दिसंबर 10.1
8 दिसंबर 11
9 दिसंबर 11.5
10 दिसंबर 13.5
11 दिसंबर 19.2
(रात का तापमान, आंकड़े डिग्री सेल्सियस में)

Share:

Next Post

Gold-Silver Price Today: सोना 54 हजार से ऊपर, चांदी 68 हजार के करीब, चेक करें ताजा रेट

Mon Dec 12 , 2022
नई दिल्‍ली: अंतराष्‍ट्रीय और भारतीय वायदा बाजार में आज सोमवार 12 दिसंबर को सोने और चांदी के भाव लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर सोने का भाव (Gold Price Today) शुरुआती कारोबार में 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. वहीं, वायदा बाजार में आज चांदी […]