जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

इन राशि के लिए बेहद शुभ रहेगा अप्रैल 2022, मां लक्ष्‍मी की कृपा से मिलेंगे कई लाभ

नई दिल्ली. ग्रह-नक्षत्रों (constellations) के लिहाज से अप्रैल का महीना खास होने वाला है। इस महीने कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। ग्रहों का राशि परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि (Pisces) तक वालों पर पड़ेगा। ग्रहों की स्थिति से कुछ राशि वालों को धन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जबकि कुछ राशि वालों की परेशानी दूर होगी। जानें अप्रैल में किन ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन व किन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ-

अप्रैल 2022 में ग्रहों का राशि परिवर्तन-
07 अप्रैल 2022 को मंगल का कुंभ राशि (Aquarius) में गोचर होगा। इसके अगले दिन यानी 08 अप्रैल को बुध का मेष राशि में प्रवेश होगा। 12 अप्रैल को राहु-केतु राशि परिवर्तन करेंगे। राहु मेष राशि में और केतु का तुला राशि में गोचर होगा। 13 अप्रैल को गुरुदेव बृहस्पति(Gurudev Jupiter) का मीन राशि में गोचर होगा। 14 अप्रैल को सूर्य का मेष राशि में गोचर होगा। 25 अप्रैल को बुध का वृषभ राशि(Taurus) में गोचर होगा। 27 अप्रैल को शुक्र का मीन राशि में गोचर होगा। 29 अप्रैल को शनि का कुंभ राशि में गोचर होगा।


इन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ-
मिथुन-
अप्रैल का महीना मिथुन राशि(Gemini) वालों के लिए लाभकारी रहेगा। इस समय आपकी राशि में शनि ढैय्या का प्रभाव बना है। शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही आपको शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। इस महीने आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नए समाचार मिल सकते हैं। शादी-विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी।

कन्या-
कन्या राशि (Virgo sun sign) वालों के लिए नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों का स्थान परिवर्तन संभव है। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा करने वाले जातकों के तरक्की के योग बनेंगे। इस समय आप खुद का कारोबार शुरू करने की सोच सकते हैं। घर में कोई महत्वपूर्ण चीज खरीद कर ला सकते हैं।

मकर-
मकर राशि में शनिदेव(Shani Dev) विराजमान हैं। 29 अप्रैल को शनि कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि का राशि परिवर्तन धन के मामले में आपके लिए लाभकारी रहेगा। भाग्य में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको नए अवसरों का लाभ मिलेगा। गुस्से पर काबू रखें।

(नोट: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. हम इसकी पुष्टि नहीं करते है.)

Share:

Next Post

लॉन्च हुई Triumph Tiger Sport 660, देखें कीमत और धांसू फीचर्स

Tue Mar 29 , 2022
नई दिल्ली। Triumph Tiger Sport 660 को आज 8.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया गया है। यह Trident 660 नेकेड रोडस्टर पर बेस्ड है और उससे 1.50 लाख रुपए महंगी भी है। टाइगर स्पोर्ट एक एडवेंचर स्पोर्ट्स टूरर मोटरसाइकिल है, इसमें लंबी दूरी तय करने के लिहाज से बेहतर बनाने […]