देश

असम में बाढ़ के हालातों में सुधार आना शुरू, घटने लगा पानी


गुवाहाटी । असम के ज्यादातर जिलों में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे घटने लगा है। बाढ़ के हालात में सुधार होना यहां शुरू हो गया है, लेकिन इसके बाद भी अभी 11 लाख से अधिक लोग यहां प्रभावित बने हुए हैं। सरकार की जानकारी के अनुसार प्रदेश के 33 जिलों में से 20 जिलों के 11 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें 8.30 लाख लोग राज्य के छह पश्चिमी जिलों- गोलपाड़ा, मोरीगांव, बोंगईगांव, बारपेटा, गोलाघाट, धुबरी और पूर्वी लखीमपुर के हैं।

वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले नौ दिनों से मॉनसूनी बारिश नहीं हुई है। इस कारण बाढ़ की स्थिति में सुधार आना तय है। प्रभावित जिलों के 75,711 हेक्टेयर खेतों में लगी फसलें अब भी डूबी हुई हैं। पहले, 24 जुलाई को 122,573 हेक्टेयर में लगी फसलें डूब गई थीं।

उधर, एएसडीएमए के अधिकारियों के अनुसार, ब्रह्मपुत्र सहित नौ बड़ी नदियों कई जगहों पर उफना गई हैं। शोणितपुर, जहां ब्रह्मपुत्र और जिया भारती नदियां बहती हैं, दोनों खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अभी वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का 55 फीसदी हिस्सा डूब गया है। बाढ़ के कारण कम से कम 145 वन्यजीवों की मौत हो चुकी है।

Share:

Next Post

नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 20 हजार से ऊपर हुई

Sun Aug 2 , 2020
काठमांडू । नेपाल में कोरोना वायरस (कोविड-19) के अब 315 नये मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,000 के पार हो गई है। नेपाल के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में 20,086 कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आये हैं। इस हफ्ते की शुरुआत से ही नेपाल में कोरोना के […]