img-fluid

सागर में किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, अपहरण-तोड़फोड़ के आरोपों से गरमाया मामला

May 14, 2026

सागर। सागर में किन्नरों के दो पक्षों के बीच वर्चस्व की जंग तेज हो गई है। बुधवार को मोती नगर थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किन्नरों के दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अपहरण, मारपीट और तोड़फोड़ जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की तफ्तीश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत बुधवार शाम करीब 6:30 बजे हुई। किन्नरों का एक गुट बड़ी संख्या में मोती नगर थाने पहुँचा। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे इतवारी टोरी स्थित रंग महल में एकत्रित हुए थे, तभी दूसरे पक्ष की रानी ठाकुर और उनके साथियों ने वहां खड़ी उनकी दो गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं और आरोप लगाया है कि रानी ठाकुर विवाद को सांप्रदायिक रंग देकर शहर की शांति भंग करने की कोशिश कर रही हैं।


  • मामला तब और पेचीदा हो गया जब रात करीब नौ बजे रानी ठाकुर भी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुँचीं। उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को मनगढ़ंत बताया। रानी ठाकुर ने पुलिस को अपने शरीर पर चोट के निशान दिखाते हुए आरोप लगाया कि मंगलवार रात विपक्षी गुट के लोगों ने उनका अपहरण किया और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने इस पूरी साजिश के पीछे भोपाल की किन्नर काजल, देवरी की संध्या और गोलू हाजी का नाम लिया है।

    मोती नगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और शिकायती आवेदन लिए हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। गाड़ियों में तोड़फोड़ के फुटेज और चोट के निशानों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शहर में इस विवाद के बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मुस्तैद है। अब देखना यह होगा कि पुलिस की जांच में कौन सा पक्ष सच्चा निकलता है।

    Share:

  • अब बिजली खरीद के समझौतों के लिए कैबिनेट मंजूरी अनिवार्य, बड़े वित्तीय फैसलों में तय होगी जवाबदेही

    Thu May 14 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (Power Management Company Limited) ने बड़ा फैसला लेते हुए तय किया है कि अब भविष्य में होने वाले सभी नए दीर्घकालीन (Long-Term) और मध्यकालीन (Medium-Term) बिजली (Electricity) खरीद समझौते और बिजली आपूर्ति समझौते राज्य सरकार की कैबिनेट (Cabinet) मंजूरी के बाद ही लागू किए जाएंगे। अब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved