img-fluid

इंदौर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं से मारपीट, 14 साल के बच्चे का डंडे बरसाते वीडियो सामने आया

July 30, 2026

इंदौर। इंदौर (Indore) के एक वृद्धाश्रम (Old Age Home) में बुजुर्ग महिलाओं (Elderly Women) के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि एक लड़का, जिसकी उम्र 14 साल बताई जा रही है, वह डंडे से महिलाओं को पीट रहा है। मामला मरीमाता पानी की टंकी के पास महाराणा प्रताप वेलफेयर सोसाइटी के वृद्धाश्रम का है। बाणगंगा थाना पुलिस ने इसकी संचालिका को थाने बुलाया और समझाइश देकर छोड़ दिया।

मामला सामने आने के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने एसडीएम और तहसीलदार को मौके पर भेजा। प्रशासन ने बताया कि वृद्धाश्रम में रह रहे 30 बुजुर्गों में से स्वस्थ लोगों को गांधी नगर स्थित निराश्रित आश्रम और गणेश वृद्धाश्रम में शिफ्ट किया जा रहा है, जबकि बीमार बुजुर्गों को सरकारी अस्पताल भेजा जाएगा। प्रशासन ने वृद्धाश्रम को सील करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।


  • एसीपी बोलीं- 5 माह पहले मां के साथ आया था
    एसीपी रुबीना मिजवानी के अनुसार, पूछताछ में पता चला है कि लड़के की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। अभी कार्रवाई नहीं की गई है। लड़का करीब पांच महीने पहले अपनी मां के साथ यहां आया था। उसकी मां झुलस गई थी। कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद से लड़का वृद्धाश्रम में रह रहा था। बुधवार को लड़के का एक बुजुर्ग महिला से विवाद हो गया। इस पर लड़के ने उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में बीच-बचाव करने वालों के साथ भी वह हाथापाई करता नजर आ रहा है।

    काउंसलिंग कराई जाएगी, चाइल्ड लाइन को सौंपा जाएगा
    एसीपी के मुताबिक, बच्चे की काउंसलिंग कराई जाएगी। फिलहाल, वृद्धाश्रम की संचालिका नीलम दुबे को लड़के को बुजुर्गों से अलग रखने के निर्देश दिए गए हैं। उसे गुरुवार को वृद्धाश्रम से हटाकर नाबालिग बच्चों की देखरेख करने वाली संस्था में भेजा जाएगा।

    Share:

  • केदारनाथ यात्रा फिर रुकी, गौरीकुंड के पास भूस्खलन; 10 जिलों में अलर्ट

    Thu Jul 30 , 2026
    डेस्क: उत्तराखंड में मानसूनी बारिश और भूस्खलन का प्रकोप लगातार जारी है. दो दिनों की अस्थायी रोक के बाद चारधाम यात्रा को गुरुवार सुबह 6 बजे दोबारा शुरू किया गया था, लेकिन केदारनाथ पैदल मार्ग पर गौरीकुंड के पास अचानक हुए भारी भूस्खलन के कारण श्रद्धालुओं की आवाजाही को फिर से रोक दिया गया है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved