नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के खिलाफ अब एक नई डिजिटल पार्टी सामने आई है। खुद को ‘ऑगी जनता पार्टी’ (OJP) कहने वाले इस व्यंग्यात्मक समूह ने CJP और उसके संस्थापक अभिजीत दीपके पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही OJP ने अपना मुख्य एजेंडा “कॉकरोचों का विनाश” बताया है।
दरअसल, हाल ही में Justice Surya Kant की युवाओं को लेकर की गई टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम का व्यंग्यात्मक अभियान तेजी से लोकप्रिय हुआ था। अब इसी के जवाब में कार्टून शो Oggy and the Cockroaches से प्रेरित ‘ऑगी जनता पार्टी’ की एंट्री हुई है।
OJP ने CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के पुराने राजनीतिक संबंधों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि 2024 में बोस्टन रवाना होने से पहले दीपके ने Manish Sisodia को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट लिखी थी। इसी आधार पर OJP ने उनका Aam Aadmi Party से संबंध होने पर सवाल उठाए हैं।
OJP की कथित आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, संगठन का उद्देश्य “हर तरह के कॉकरोच का विनाश” करना है। समूह ने अपने संदेश में कहा कि किसी भी आकार या प्रजाति का कॉकरोच छोड़ा नहीं जाएगा। इस बयान को सोशल मीडिया पर लोग व्यंग्य और मीम संस्कृति से जोड़कर देख रहे हैं।
OJP ने इंस्टाग्राम पर स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें साझा करते हुए CJP पर तीखा हमला बोला। पोस्ट में कहा गया कि “तलवार की धार पर बनी इस भूमि के युवा आज खुद को कॉकरोच कहलाने पर गर्व कर रहे हैं”, जिसे संगठन ने बेरोजगारी और युवाओं की निराशा से जोड़कर पेश किया।
OJP ने खुद को केवल व्यंग्य तक सीमित नहीं रखा। संगठन ने पशु कल्याण को लेकर कथित घोषणापत्र भी जारी किया है। इसमें पशुओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं, मजबूत कानून, ज्यादा शेल्टर होम और एडॉप्शन अभियान चलाने की बात कही गई है। इसके अलावा समूह ने NEET पेपर लीक मामले में प्रभावित छात्रों के लिए न्याय की मांग भी उठाई है।
सीजेपी को कांग्रेस का साथ केरल में सत्तारूढ़ कांग्रेस, उसके सहयोगी दल आईयूएमएल और विपक्षी दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कई युवा नेताओं ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) नामक एक व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया अकाउंट के प्रति अपना समर्थन जताया है। नवनिर्वाचित विधायक अबिन वर्की (कांग्रेस), पी के नवास और टी पी अशरफअली (आईयूएमएल), तथा वी के सनोज (माकपा) ने शुक्रवार को सीजेपी का समर्थन किया। इस व्यंग्यात्मक अभियान को छात्र नेताओं का भी साथ मिला है, जिसमें ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (एसएफआई) के प्रदेश अध्यक्ष एम शिवप्रसाद ने इसके पक्ष में बात की। एक टेलीविजन चैनल से बात करते हुए युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष वर्की ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ वाजिब सवाल उठाने वाले किसी भी आंदोलन का समर्थन करने में कुछ भी गलत नहीं है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved