img-fluid

घर-घर पोलियो की दो बूंद से पहले जागरूकता की दस्तक, नर्सिंग स्टूडेंट्स सडक़ों पर उतरे

June 28, 2026

इन्दौर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान आज से शुरू हो गया है। हर परिवार तक जानकारी पहुंचाने और दो बूंद जिंदगी के पिलाने से पहले स्वास्थ्य विभाग में राजवाड़ा से जागरूकता रैली निकाल शहर में नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर नागरिकों को 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर रैली निकालकर लोगों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

पड़ोसी देशों में एक्टिव पोलियो के केस होने के कारण भारत में संक्रमण की शंका बनी रहती है, जिसे देखते हुए हर साल पोलियो मुक्त घोषित होने के बाद भी एहतियात की दो बूंद पिलाई जा रही है। हुकुमचंद पॉली क्लिनिक में कलेक्टर शिवम वर्मा ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का आगाज किया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में इस बार 5 लाख 11 हजार 449 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें 3 लाख 44 हजार 503 शहरी और 1 लाख 66 हजार 946 ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे शामिल हैं। अभियान के लिए जिले को चार शहरी और चार ग्रामीण ब्लॉक में विभाजित किया गया है। पहले दिन जिलेभर में 3,689 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।


  • दूसरे और तीसरे दिन घर-घर पहुंचेंगी टीमें
    अभियान के दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएगी, जो पहले दिन बूथों तक नहीं पहुंच पाए। इसके लिए जिले में 325 वाहनों की व्यवस्था की गई है, जिनमें 245 ऑटो, रिक्शा और वैन शहरी क्षेत्र तथा 80 चार पहिया वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। सभी वाहनों की निगरानी मोबाइल टीम और स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा की जाएगी।

    मलीन बस्तियों और हाईरिस्क क्षेत्रों पर विशेष फोकस
    स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 601 हाईरिस्क क्षेत्रों को चिन्हित किया है, जिनमें मलीन बस्तियां, निर्माणाधीन कॉलोनियां, ईंट भट्टे, खानाबदोश बस्तियां, झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र, मेले, हाट-बाजार, ट्रांजिट प्वाइंट और माइग्रेंट मजदूरों के ठिकाने शामिल हैं। यहां विशेष मोबाइल टीमें पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य ट्रांजिट प्वाइंट पर भी बच्चों को दवा पिलाने की अलग व्यवस्था रहेगी, ताकि कोई भी बच्चा अभियान से छूट न जाए। अभियान में लगभग 800 नर्सिंग छात्र-छात्राओं और 60 चिकित्सा विद्यार्थियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाकर पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करें।

    Share:

  • 18 साल बाद साथ लौटे अक्षय-सैफ, 'हैवान' में पहली बार खतरनाक निगेटिव अवतार में दिखेंगे खिलाड़ी कुमार, फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह

    Sun Jun 28 , 2026
    नई दिल्ली । निर्देशक प्रियदर्शन की आगामी फिल्म ‘हैवान’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट घोषित होने के बाद अब इसकी कहानी और कलाकारों के किरदारों से जुड़ी नई जानकारी भी सामने आई है। सबसे बड़ी चर्चा इस बात को लेकर है कि अभिनेता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved