img-fluid

इंदौर के बाणगंगा में बनेगा बाणेश्वर लोक

April 28, 2026

  • 15 करोड़ की लागत से बनने वाले लोक का भूमिपूजन कल
  • प्राधिकरण को सौंपा काम… कलाकृतियों के साथ भव्य प्रवेश द्वार
  • दो चरणों में होगा काम… मंत्री विजयवर्गीय ने की घोषणा

 

इंदौर। कांग्रेस के गढ़ के रूप में पहचाने जाने वाले बाणगंगा में भाजपा की सरकार द्वारा बाणेश्वर लोक का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण पर 15 करोड़ रुपए खर्च होंगे और यह कार्य दो चरण में होगा। इसके पहले चरण के कार्य का भूमिपूजन कल 29 अप्रैल को होगा।

प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विधायक कैलाश विजयवर्गीय द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाणगंगा क्षेत्र की काया पलटने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना तैयार करवाई गई है। इस क्षेत्र में बाणेश्वर कुंड सभी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन का केंद्र बिंदु है। यह कुंड वाला क्षेत्र सही तरीके से विकसित नहीं है। ऐसे में विजयवर्गीय द्वारा इंदौर विकास प्राधिकरण के माध्यम से इस बाणेश्वर कुंड और उसके आसपास के क्षेत्र के विकास की योजना तैयार करवाई गई। यह योजना 15 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुई।


  • इस योजना का क्रियान्वयन दो चरण में किया जाएगा। इस योजना के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा मूलभूत तैयारी पूरी कर ली गई है। योजना तैयार करवाने के बाद इस कार्य को करने के लिए टेंडर लगाकर एजेंसी को भी फाइनल कर लिया गया है। अब 29 अप्रैल को इस कुंड को बाणेश्वर लोक के रूप में विकसित करने का कार्य शुरू होगा। इसके अंतर्गत इस बाणेश्वर लोक में प्रवेश का भव्य द्वार बनाया जाएगा। इसके साथ ही यहां पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सभागृह, प्रवचन हॉल बनाए जाएंगे।

    सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए अलग से खुला स्थान विकसित किया जाएगा। इस लोक की दीवारों पर विशेष कलाकृति का निर्माण किया जाएगा। भाजपा सरकार का मानना है कि जब यह निर्माण पूरा हो जाएगा तो इससे बाणगंगा क्षेत्र की आर्थिक योजना में एक बड़ा परिवर्तन आएगा। बड़ी संख्या में लोग इस लोक को देखने के लिए आएंगे और साथ में वहां बड़े और भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होना शुरू हो जाएगा। इससे इस क्षेत्र का विकास और व्यापार दोनों बढ़ेगा।

    Share:

  • पैन कार्ड के नियमों में बदलाव से कंपनियों का काम रुका

    Tue Apr 28 , 2026
    नए वित्त वर्ष में बनी नई कंपनी के काम में आ गई बड़ी बाधा इंदौर। आयकर विभाग द्वारा पैन कार्ड के नियमों में बदलाव किए जाने के कारण कामकाज रुक गया है। नए वित्त वर्ष में जो नई कंपनियां बनाई गईं उनका पैन कार्ड नहीं बन पा रहा है, जिसके चलते इन कंपनियों का कारोबार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved