
भोपाल। चुनाव (Election) से पहले बगावत से जूझ रही भाजपा (BJP) को एक बड़ा झटका लगा, जब टिकट नहीं मिलने से नाराज पार्टी के दिग्गज नेता व विधायक नारायण त्रिपाठी (MLA Narayan Tripathi) ने विंध्य पार्टी नाम से एक नया दल बना लिया। साथ ही त्रिपाठी ने अपनी पार्टी के 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान भी किया। कल त्रिपाठी ने अपनी पार्टी के 25 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। त्रिपाठी स्वयं मैहर सीट से चुनाव लड़ेंगे।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि हमारा मुद्दा अलग विंध्य बनाने का होगा। उन्होंने भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि अब भाजपा में तानाशाही चलती है। यहां जमीनी कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी शीघ्र ही अन्य 15 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी। बताया जा रहा है कि त्रिपाठी की पार्टी से भाजपा को विंध्य क्षेत्र में बड़ा नुकसान हो सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved