देश

सिंघम अवतार में दिखे भजनलाल शर्मा, मोहन यादव भांज रहे तलवार, वीडियो वायरल

नई दिल्‍ली (New Delhi) । भाजपा (BJP) ने भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) को राजस्थान, मोहन यादव (Mohan Yadav) को मध्य प्रदेश और विष्णुदेव साई (Vishnudev Sai) को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री (Chief Minister) बनाया है। तीनों ही नेता संघ से जुड़े हुए हैं। वे पार्टी में भी कई पदों पर रह चुके हैं। विष्णुदेव साय सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। वहीं, मोहन यादव शिवराज कैबिनेट में उच्च शिक्षा मंत्री थे। हालांकि, ये सभी अपने सियासी करियर के जरिए सुर्खियों से दूर रहे हैं। हालांकि, सीएम बनने के बाद इनके पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं। पुराने वीडियो में कोई सिंघम के अवतार में दिख रहे हैं तो कोई तलवार भांजते नजर आ रहे हैं।

राजस्थान पर सबकी नजर टिकी हुई थी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत कई दिग्गजों को सीएम पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था। लेकिन पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा को भाजपा नेतृत्व ने मुख्यमंत्री बना दिया। मुख्यमंत्री के तौर पर भजन लाल शर्मा के नाम की घोषणा के बाद उनके प्रचार के समय का एक वीडियो वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में शर्मा का सिंघम अवतार दिख रहा है। यह वीडियो ‘सिंघम’ गीत के साथ शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया में लोग उन्हें सिंघम सीएम से संबोधित कर रहे हैं।


कांग्रेस नेता और वकील अभिषेक सिंघवी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बहुत फिल्मी हैं। आशा है कि वह आभासी दुनिया से बाहर आएंगे और राज्य पर शासन करने की वास्तविकताओं का सामना करेंगे।”

मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव भी अपने तलवार कौशल के लिए वायरल हो रहे हैं। आरएसएस कार्यकर्ता मोहन यादव फिटनेस को लेकर काफी उत्साहित दिखते हैं। वीडियो में वह तलवारबाजी करते दिख रहे हैं। वह मध्य प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और कुश्ती संघ के अध्यक्ष भी हैं। वीडियो साल 2019 का बताया जा रहा है। इसमें मोहन यादव को एक कार्यक्रम के दौरान अपने दोनों हाथों में दो तलवारें लहराते हुए देखा जा सकता है।

 

मोहन यादव की शिक्षा की बात करें तो वह एलएलबी, एमबीए और पीएचडी डिग्री धारी हैं। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने 2021 में कॉलेजों में रामचरितमानस को एक वैकल्पिक विषय बना दिया था। मोहन यादव ने सभी छात्रों के लिए एक पौधा लगाना अनिवार्य कर दिया था।

Share:

Next Post

विपक्ष ने चुनाव आयोग में नियुक्तियों से जुड़े विधेयक का किया विरोध, कहा- लोकतंत्र का मजाक बना रही सरकार

Wed Dec 13 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi) । विपक्षी दलों (opposition parties) का आरोप है कि चुनाव आयोग में नियुक्तियों से जुड़ा विधेयक (bill) पेश कर सरकार ‘लोकतंत्र का मजाक’ बना रही है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश का जिक्र करते हुए विपक्षी दलों ने तर्क दिया कि राज्यसभा (Rajya Sabha) में पेश किया गया विधेयक सर्वोच्च […]