उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

राष्ट्र सेविका समिति द्वारा की गई भारत माता की आरती

उज्जैन। राष्ट्र सेविका समिति द्वारा स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का समापन भारत माता मंदिर माधव सेवा न्यास में किया। मुख्य अतिथि मध्य भारत प्रांत शारीरिक प्रमुख जयश्री केलापुरे रहीं। अध्यक्षता डॉ. आभा जैथलिया ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में स्वतंत्रता हेतु बलिदान हुए क्रांतिकारियों, वीरांगनाओं के चरित्रों को निभाते हुए विभिन्न वेशभूषा में बच्चों एवं समिति की बहनों ने भाग लिया। व्यक्तिगत गीत अर्चना केवलिया एवं सुविचार डॉ. आस्था पांडे ने प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता जयश्री ने सरकार द्वारा तैयार पंचप्राण योजना का उल्लेख किया, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम 75 विचार, 75 संकल्प, 75 संकल्पों का क्रियान्वयन 75 उपलब्धियों के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में भारत माता मंदिर के समक्ष दीपक सजाकर आरती की गई। कार्यक्रम में अतिथियों का आभार विभाग कार्यवाहिका रमा पंड्या ने माना। अतिथि परिचय पिंकी आर्य ने दिया। इस मौके पर कार्यवाहिका दीपा केवलिया एवं निधि शर्मा तथा दीपा पांडे, प्रमिला गोयल, फाल्गुनी, रेखा मेहता, आकांक्षा गहलोत, रूपाली मेहता, प्रीति तेलंग आदि बहनें उपस्थित थी।


काव्य संग्रह मन पंखी पुरस्कृत
साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा पुरस्कारों की घोषणा की गई, जिसमें उज्जैन की संगीता तल्लेरा की प्रथम काव्य कृति मन पंखी का चयन पुरस्कार के लिए किया गया। संगीता की 100 कविताओं का संग्रह मन पंखी में है।

Share:

Next Post

बुजुर्ग महिला की हो गई कोरोना से मौत

Fri Aug 19 , 2022
एक मरीज स्वाइन फ्लू का भी मिला-सर्दी खाँसी के शहर में हजारों मरीज उज्जैन। कोरोना से लंबे समय के बाद एक की मौत हुई है तथा एक व्यक्ति में स्वाइन फ्लू भी मिला है। नोडल अधिकारी डॉ. एच.पी. सोनानिया ने बताया कि इंदौर रोड स्थित अमरनाथ एवेन्यू में रहने वाले 38 वर्षीय एक युवक की […]