img-fluid

भोपाल को मिला चौथा रेलवे स्टेशन, निशातपुरा से पहली बार चलीं ट्रेनें

July 29, 2026

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) को मंगलवार को रेलवे नेटवर्क के विस्तार की बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने नव विकसित निशातपुरा रेलवे स्टेशन (Nishatpura Railway Station) का शुभारंभ करते हुए पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही निशातपुरा भोपाल का चौथा प्रमुख रेलवे स्टेशन बन गया। शुरुआती चरण में यहां दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव रहेगा, जिससे उत्तर भोपाल और आसपास के लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।



  • दो ट्रेनों का मिलेगा ठहराव

    रेलवे के अनुसार, फिलहाल डॉ. आंबेडकर नगर–श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस और जबलपुर–वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस का निशातपुरा स्टेशन पर स्टॉपेज दिया गया है। 26 सितंबर तक ये दोनों ट्रेनें भोपाल मुख्य स्टेशन और निशातपुरा, दोनों जगह रुकेंगी। इसके बाद इनका नियमित ठहराव केवल निशातपुरा स्टेशन पर रहेगा।

    मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के दौरान मालवा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इसे क्षेत्र के यात्रियों के लिए नई सुविधा बताया।

    ‘रेलवे ने 12 वर्षों में अभूतपूर्व विकास किया’

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारतीय रेलवे का तेजी से विस्तार हुआ है और बीते 12 वर्षों में विकास की नई मिसाल कायम हुई है। उन्होंने कहा कि निशातपुरा स्टेशन शुरू होने से नई दिल्ली, उज्जैन और इंदौर के बीच रेल संचालन अधिक सुगम होगा तथा कई ट्रेनों को अब ट्रैक या इंजन बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

    उज्जैन-इंदौर आने-जाने वालों का बचेगा समय

    मुख्यमंत्री ने कहा कि निशातपुरा स्टेशन शुरू होने से नई दिल्ली से उज्जैन और इंदौर की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों का समय बचेगा। उन्होंने इसे आगामी सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण बताया। उनके अनुसार, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए रेलवे अपनी अधोसंरचना का लगातार विस्तार कर रहा है।

    14 करोड़ रुपये की लागत से हुआ निर्माण

    मुख्यमंत्री ने बताया कि निशातपुरा रेलवे स्टेशन का विकास करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। उनका कहना था कि इससे न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि व्यापार, उद्योग और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।

    भोपाल में अब चार प्रमुख रेलवे स्टेशन

    निशातपुरा स्टेशन के शुरू होने के बाद राजधानी भोपाल में अब चार प्रमुख रेलवे स्टेशन हो गए हैं—

    भोपाल जंक्शन
    रानी कमलापति रेलवे स्टेशन
    संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन
    निशातपुरा रेलवे स्टेशन

    रेलवे ने स्पष्ट किया है कि 26 सितंबर तक यात्रा के लिए आरक्षण कराते समय यात्री भोपाल और निशातपुरा, दोनों स्टेशनों का विकल्प चुन सकेंगे। इसके बाद संबंधित ट्रेनों के लिए आरक्षण केवल निशातपुरा स्टेशन से उपलब्ध होगा।

    उत्तर भोपाल के लाखों लोगों को मिलेगा लाभ

    प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि निशातपुरा स्टेशन शुरू होने से करोंद, निशातपुरा, छोला, भानपुर, अयोध्या बायपास, द्वारका नगर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही भोपाल मुख्य रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का दबाव भी कम होगा।

    सरकार और रेलवे को उम्मीद है कि नए स्टेशन के संचालन से करीब तीन लाख लोगों को सीधे तौर पर बेहतर रेल सुविधा का लाभ मिलेगा और राजधानी की रेल कनेक्टिविटी पहले से अधिक मजबूत होगी।

    Share:

  • लॉक अप 2 में शिवांगी जोशी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज बचपन में यौन शोषण की घटना सुनकर भावुक हुए फैंस

    Wed Jul 29 , 2026
    नई दिल्ली । टीवी अभिनेत्री(TV actress) शिवांगी जोशी(Shivangi Joshi) ने रियलिटी शो (reality show)लॉक अप 2(Lock Upp 2) में अपनी जिंदगी का ऐसा दर्द साझा किया जिसे सुनकर हर कोई भावुक हो गया। आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चुप रहने वाली अभिनेत्री ने पहली बार बताया कि बचपन में वह यौन शोषण की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved