बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश राजनीति

MP यूथ कांग्रेस का बड़ा एक्शन, प्रदेश सचिव समेत कई पदाधिकारियों को हटाया

भोपाल। मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस (Youth Congress) के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया (State President Vikrant Bhuria) ने सालों से पदों पर काबिज और निष्क्रिय 23 पदाधिकारियों को हद से हटा दिया है। इनमें तीन प्रदेश सचिव, एक जिला अध्यक्ष एवं 19 विधानसभाओं के युवा कांग्रेस अध्यक्ष है। यूथ कांग्रेस के मीडिया विभाग के विवेक त्रिपाठी (Vivek Tripathi) ने बताया लापरवाही के चलते हटे कार्यकर्ता प्रदेश के जिन पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष एवं विधानसभाओं के अध्यक्षों ने काम में रूचि नही दिखाई, ऐसे पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने पदमुक्त कर दिया है।

भूरिया ने बताया कि जिन लोगों को दायित्व मुक्त किया गया है उनके स्थान पर जल्दी ऐसे ऊर्जावान, स्थानीय जनाधार वाले युवाओं को अवसर दिया जाएगा जो आगामी विधानसभा से पहले युवा कांग्रेस को बूथ स्तर तक और भी ज्यादा मजबूत कर सकें। वहीं, प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सम्पूर्ण प्रदेश में युवा कांग्रेस का प्रत्येक विधानसभा में “यूव जोड़ो खूब जोड़ो “अभियान गतिशील है, जिसके तहत मध्यप्रदेश की विधानसभाओं में प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं का गठन प्रमुखता से किया जा रहा है।


मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के तीन सचिव- हिफ्लुर्रहमान खान, अजय राय, चन्द्रकांत शर्मा। बैतूल जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव खातरकर। इसके अलावा 19 विधानसभा अध्यक्षों में प्रवीण कुमार जैन अटेर, संदीप तिवारी चैहर, जितेन्द्र महुले-परसवाड़ा, दीपक प्रजापति- चण्ड़ा, अनिकेश संघिया रहली, अफजल खान- दमोह, अंकुर जैन-जबेरा, राहुल पटेल-हटा, महेन्द्र नायक महाराजपुर, दिनेश चौरसिया – विजावर, अरविन्द रावत- मलेहरा, जुगलकिशोर वर्मा जतारा, राजपालसिंह पवई, नसीम कुरैशी केवलारी, राकेश डामोर पेटलावद, अजयकुमार चंदेल सिंगरौली, सुनील कुमार जायसवाल- चितरंगी, आदर्श चतुर्वेदी- सिहावल, नारायण सिंह चौहान सीधी को हटाया गया है।

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने बताया कि 20 जनवरी को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश मुख्यालय भोपाल में बुलाई गई है। इसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जेपी अग्रवाल भी शामिल होंगे और यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो एवं संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगे।

Share:

Next Post

इंदौर में स्वच्छता का नया गाना लॉन्च, अब सातवें आसमान को छूने को तैयारी

Tue Jan 17 , 2023
इंदौर। इंदौर (Indore) में रोज सुबह डोर टू डोर कचरा कलेक्शन (garbage collection) के लिए आने वाले वाहनों पर नया गीत सुनाई देगा। मंगलवार को मेयर पुष्यमित्र भार्गव (Mayor Pushyamitra Bhargava) ने स्वच्छता का नया गीत लॉन्च (Cleanliness new song launched) किया है। इसके बोल हैं- मनाएं स्वच्छता का त्यौहार, सातवीं बार, छुएगा सातवां आसमान […]