भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मप्र में विधानसभा चुनाव से पहले आईपीएस अधिकारियों की सबसे बड़ी तबादला सूची जारी

  • 15 डीआईजी और 30 जिलों के एसपी बदले गए

भोपाल। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। शनिवार को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का शिवराज सरकार ने बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया। गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश में 75 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) नगरीय पुलिस जिला भोपाल के सचिन कु मार को छिंदवाड़ा रेंज का उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। सेनानी, 29 वीं वाहिनी विसबल, दतिया से मनोज कु मार श्रीवास्तव को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल भेजा गया है। इसी प्रकार कुल 15 डीआईजी रैंक के अधिकारियों का फेरबदल किया गया है।

विधानसभा चुनाव से पहले आईपीएस का ट्रांसफ र
ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी छतरपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे। उज्जैन के पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कु मार शुक्ला का ट्रांसफ र खंडवा किया गया है। हरदा के पुलिस अधीक्षक मनीष कु मार अग्रवाल को इंदौर का पुलिस उपायुक्त (यातायात) बनाया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले कु छ दिनों में एक सूची और जारी हो सकती है। जिसमें भोपाल कमिश्नोरेट में डीसीपी-1 सांई कृष्ण थोटा जो तीन साल से अधिक समय से भोपाल में जमे हैं को एक जिले की कमान सौंपी जा सकती है। इसी प्रकार डीसीपी-4 विजय खत्री को भी भोपाल कमिश्नोरेट से हटाकर जिले की कमान सौंपा जना तय माना जा रहा है।


भोपाल क्राइम और यातायात डीसीपी को जिलों की कमान
भोपाल कमिश्नोरेट के डीसीपी क्राइम अमित कुमार को नरसिंहपुर जिले का एसपी बनाया गया है। इसी प्रकार अमित कुमार के ही बेच के आईपीएस और भोपाल पुलिस कमिश्नोरेट में यातायात डीसीपी हंसराज सिंह को अलीराजपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 2017 बैच के पांच आईपीएस अधिकारियों को भी जिलों की कमान सौंपी गई है।

आईपीएस अधिकारियों की सबसे बड़ी सूची
बीती रात जारी की गई इस सूची में पुलिस अधीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक सहित अन्य अधिकारियों का तबादला किया गया है। विधानसभा चुनाव से आईपीएस अधिकारियों की सबसे बड़ी सूची है। शाजापुर एसपी जगदीश डाबर को पुलिस उपायुक्त इंदौर बनाकर भेजा गया है। संजीव कु मार कंचन को हरदा एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। आगर एसपी के रूप में इंदौर से आईपीएस अधिकारी संतोष कोरी को भेजा गया है। छतरपुर से सचिन शर्मा को उज्जैन का एसपी बनाया गया है। अमन सिंह राठौर को एसपी दतिया से अशोकनगर, अभिजीत कु मार रंजन को एसपी कटनी, आईपीएस दीपक कु मार शुक्ला को एसपी बड़वानी से एसपी विदिशा, रतलाम एसपी अभिषेक तिवारी को एसपी सागर, इंदौर पुलिस उपायुक्त संपत उपाध्याय को एसपी देवास, यशपाल सिंह राजपूत को एसपी मंडला से एसपी शाजापुर बनाया गया है। देवास एसपी डॉ शिवदयाल सिंह को बटालियन ग्वालियर भेजा गया है। एसपी बैतूल सिमाला प्रसाद को रेलवे जबलपुर का एसपी बनाया गया है। धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह को बटालियन भोपाल भेजा गया है। अलीराजपुर एसपी मनोज कु मार सिंह को धार का एसपी, सिद्धार्थ बहुगुणा को जबलपुर से रतलाम एसपी बनाकर भेजा गया है। सिंगरौली एसपी वीरेंद्र कु मार सिंह को राजगढ़ का एसपी, निवाड़ी एसपी टीके विद्यार्थी को जबलपुर का एसपी बनाया गया है।

Share:

Next Post

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करना देश में राजनीतिक आतकंवाद की मिसाल:विभा पटेल

Sun Mar 26 , 2023
महिला कांग्रेस ने शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त करने के निर्णय के विरोध में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल के नेतृत्व में लोकतंत्र की शव यात्रा निकाली गई। महिला कांग्रेस ने भोपाल समेत दो दर्जन […]