भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बिलखरिया पुलिस ने आधा सैकड़ा लोगों को ठगने वाले भू माफिया पर की एफआईआर

किसान की जमीन पॉवर ऑफ अटार्नी पर हड़पी, फिर लाखों का लगाया चूना

भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक किसान की जमीन को पॉवर ऑफ अटार्नी पर लेकर दो जालसाजों ने प्लॉट काटकर आधा सैकड़ा लोगों को बेच दिया। जालसाजों ने प्लॉट बेचने से मिले लाखों रुपए लेकर चंपत हो गए। किसान को भी पैसा नहीं दिया और न ही प्लॉट का नामांतरण कराया। पुलिस ने तीन महिलाओं की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। अभी तक दो दर्जन फ रियादियों ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस का अनुमान है कि आरोपी करीब पचास से अधिक लोगों को ठग चुके हैं। जालसालों को कुछ दिन पहले इसी तरह के मामले में अयोध्या नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
बिलखिरिया पुलिस के अनुसार संजय सिन्हा सिद्धार्थ लेकसिटी में रहते हैं और बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी शमिष्ठा सिन्हा और साली अचीरादास 2014 में कान्हासैया में प्लॉट खरीदा था। उक्त प्लॉट प्रापर्टी का कारोबार करने वाले राहुल चौहान और शिवम नामदेव ने पांच लाख रुपए प्रति प्लॉट की दर से बेचा था। एक आरोपी आंनद नगर में रहता है, जबकि दूसरा अशोका गार्डन निवासी है। आरोपियों ने एक किसान की जमीन को पॉवर ऑफ अटार्नी पर लेकर करीब आधा सैकड़ा लोगों को प्लॉट बेच दिए हैं। विवेचना अधिकारी मेहताब सिंह ने बताया कि तीसरे फ रियादी पंकज द्विवेदी भी आनंद नगर में रहते हैं और एमपी नगर में नौकरी करते हैं। 2014 में उन्होंने अपनी पत्नी अर्चना द्विवेदी के नाम से इन्हीं आरोपियों से तीन लाख रुपए में प्लॉट खरीदा था। आरोपियों ने कुछ पैसे किसान को देकर उसकी जमीन पॉवर ऑफ अटार्नी पर ले ली थी। किसान को पूरा पैसा अदा करने के बाद जमीन की रजिस्ट्री प्लॉट खरीदने वालों को करानी थी। लेकिन बदमाशों ने लोगों से पैसे लेकर उन्हें रजिस्ट्री करा दी और किसान को पैसे नहीं दिए। ऐसे में जमीन पर अभी भी किसान का कब्जा है और प्लॉट खरीदने वाले छह साल से कब्जे के लिए भटक रहे हैं। पुलिस ने अभी तीन फ रियादियों की शिकायत पर राहुल चौहान और शिवम नामदेव के खिलाफ धोखाधड़ी दर्ज की है। कई और फ रियादी पुलिस में जालसाजों के खिलाफ शिकायत की है।

अयोध्या में गिरफ्तारी
पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि दोनों जालसाजों ने अयोध्या नगर में भी इसी तरह किसान को चूना लगाकर कई लोगों को प्लॉट बेचे हैं। ठगी का शिकार हुए लोागें की शिकायत पर कुछ दिन पहले ही अयोध्या नगर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी राहुल चौहान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अन्य मामले दर्ज किए जा सकते हैं।

Share:

Next Post

शिव, विष्णु, नरेन्द्र के साथ ग्वालियर पहुंचेंगे सिंधिया

Wed Aug 19 , 2020
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया 22 अगस्त को पहली बार ग्वालियर पहुंचेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी रहेंगे। सिंधिया पांच माह की लंबी प्रतीक्षा के बाद ग्वालियर आ रहे हैं। भाजपा के चारों दिग्गज […]