जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

हमेशा याद रखा जाएगा बिरसा मुंडा का बलिदान

  • जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, जेएनकेविवि में हुआ मुख्य कार्यक्रम, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा

जबलपुर। युवा स्वतंत्रता सेनानी व आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती आज बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। उक्त आदिवासी नेता की जयंती व अवसर पर जहां भोपाल में पीएम का कार्यक्रम हुआ तो वहीं जबलपुर जेएनकेविवि में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलानाथ व दिग्विजय सिंह भी पहुंचे। जिन्होने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके गौरवगाथा का बखान किया। उल्लेखनीय है कि 15 नवंबर 1875 को जन्में बिरसा मुंडा एक युवा स्वतंत्रता सेनानी व आदिवासी नेता थे। जिनकी 19 वीं सदी के अंत में सक्रियता की भावना को भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक मजबूत विरोध के रूप में याद किया जाता है। यहीं वजह है कि उनकी जयंती हर साल मनायी जाती है। वहीं अब मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया।



आदिवासी वोटों को साधने के लिये कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही आदिवासी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। जिसके पीछे का कारण बताया जा रहा है कि पिछले चुनाव में भाजपा को आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र से अपनी सीटे गंवानी पड़ी थी। जिसकों लेकर दोनों ही पार्टियां आदिवासी वोट बैंक पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाह रहे है। जिसको लेकर भोपाल में पीएम नरेन्द्र मोदी स्वयं कार्यक्रम में शामिल हुए है तो वहीं जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व दिग्विजय सिंह पहुंचे। कार्यक्रम में आदिवासी वेशभूषा व नृत्यकला का भी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री तरुण भानोत, पूर्व मंत्री कौशल्या गोंटिया, विधायक लखन घनघोरिया, विधायक विनय सक्सेना, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर, तेजकुमार भगत आदि अन्य उपस्थित रहे।

युकां ने निकाली रैली
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के शहर आगमन पर युवा कांग्रेस ने बाईक रैली निकाली। युवा कांग्रेस अध्यक्ष जतिन राज के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता रैली निकालते हुए जेएनकेविवि में आयोजित बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में पहुंचे।

राजनैतिक रोटियां सेक रही भाजपा
वहीं बीते दिवस अल्प प्रवास पर शहर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होने भोपाल भोपाल रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने व नये नाम पर भी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। यदि आदिवासी नेताओं की इतनी फ्रिक होती तो उनके महल आज खंडहर नहीं होते। उन्होने स्पष्ट कहा कि भाजपा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रहीं है।

विधायक संजय यादव के घर पहुंचे कमलनाथ
बरगी विधायक संजय यादव के पुत्र विभु यादव के निधन उपरांत आज सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ उनके निज निवास स्थान पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहंचे। इस दौरान कागं्रेस विधायक लखन घनघोरिया सहित अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

Share:

Next Post

देव उठनी एकादशी पर बाजारों में दिखी रौनक

Mon Nov 15 , 2021
तुलसी-शालिग्राम विवाह का होगा अयोजन जबलपुर। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा के बाद जागते हैं। मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा का फल दोगुना मिलता है। इस बार मत-मतांतर के चलते स्वयं सिद्ध मुहूर्त में से एक […]