विदिशा। आज भाजपा द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जी 132 वी जयंती पर सभी मतदान केंद्रों पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया इसी क्रम में भाजपा द्वारा सामूहिक कार्यक्रम अहमदपुर चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर रखा गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश टंडन के द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया इस अवसर पर मुकेश टंडन ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान के रूप में देश को एक नई शक्ति प्रदान कर सशक्त भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने वाले श्रद्धेय डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती हे इस अवसर पर कोटिश: नमन् करता हूं।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा दुर्गानगर मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र चौहान दिनेश कुशवाहा पंकज पांडे प्रशांत शर्मा प्रशान्त खत्री सुनील साहू पंकज अहिरवार रामप्रसाद पासी संतोष पेंटर संदीप रघुवंशी धर्मेंद्र लोधी लीलाधर लोधी राजू मालवीय राघवेंद्र विश्वकर्मा लालसिंह अहिरवार गोलू चौधरी सहित भाजपा के कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे इसी क्रम में सभी मंडल के प्रत्येक बूथ पर हर वार्ड में बाबा साहब की जयंती मनाई गई दुर्गा नगर मंडल विदिशा में 54 मतदान केंद्र पर कार्यक्रम संपन्न हुए हैं यह जानकारी दुर्गानगरमण्डल के मीडिया प्रभारी सुनील साहू द्वारा दी गई।
उज्जैन। नागदा में एक व्यक्ति अपनी पत्नी की जान लेने के लिए उतारू हो गया और हाथ में चाकू लेकर उसके पीछे दौड़ा। वह चाकू से हमला करता उसके पहले ही लोगों ने उसे रोका, घबराहट में महिला नाली में गिर गई। घटना नागदा में कल की बताई जा रही है जिसके फोटो सामने आए […]
क्या मनमानी नियम विरुद्ध नियुक्तियां होंगी निरस्त सिरोंज। पूर्व मेंटर लाल सिंह कुशवाह की शिकायत के बाद से ही मेटर नियुक्ति पूरे नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है, लेकिन अभी भी एक बड़ा प्रश्न यह है कि क्या कचनारिया ग्राम विकास शिक्षण समिति के द्वारा की गई मेंटर नियुक्ति रद्द की जाती है […]
आंकलित खपत के नाम पर लुट रहा है उपभोक्ता विदिशा। आंकलित खपत के आधार पर बिल सुधरवाने के लिए रोज सैकड़ों लोग परेशान हो रहे हैं। विभाग ने बिल सुधारने की प्रक्रिया में संंशोधन किया है। हाल ही ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा था कि आंकलित खपत के बिल देने वाले अधिकारियों […]
ग्वालियर। शहर के वार्ड-2 स्थित रामपुरी में कई दिनों से पानी न आने की सूचना रविवार को जैसे ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को मिली तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे और क्षेत्रीय महिलाओं के साथ जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनी तथा उन महिलाओं को अपने साथ गाड़ी में बिठाकर बालभवन लेकर आये। […]