भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भाजपा ने 8 महीने में 38 जिलाध्यक्ष बदले, आधा दर्जन और बदलेंगे

  • पार्टी का संगठन की मजबूती पर जोर, जल्द दिखेगा असर

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पिछले 8 महीने के भीतर करीब 38 जिलों के अध्यक्षों को बदल दिया है। जिन जिलों में नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं, वहां ज्यादातर युवा नेता हैं। जबकि जिन्हें हटाया गया है, उन्हें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
भाजपा संगठन सूत्रों से खबर है कि चुनाव से पहले करीब आधा दर्जन जिलाध्यक्षों को और बदला जा सकता है। जिनमें एक बड़े जिले के अध्यक्ष का नाम भी शामिलत हैं। पिछले साल भी इन्हें हटाए जाने की अटकलें थी, लेकिन अब चुनाव से पहले बदला जा सकता है। खास बात यह है कि जिन जिलाध्यक्षों को निकट भविष्य में हटाया जाएगा, उनकी विधानसभा चुनाव में टिकट की लॉटरी भी लग सकती है। भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड़ में आ चुकी है। पार्टी ने अगले तीन महीने यानी बरसात से पहले तक के कार्यक्रम तय कर लिए गए हैं। 1 मई से संगठन कार्यक्रमों की शुरूआत होगी। इसके बाद 15 मई से 15 जून तक जनसेवा अभियान चलेगा। इसके अभियान के तहत पार्टी के सभी पदाधिकारी जनता के बीच पहुंचेंगे। पार्टी ने इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है। जल्द ही सभी जिलों को कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।


खराब परफार्मेंस वाले भी हटेंगे
पार्टी सूत्रों के अनुसार जो जिलाध्यक्ष संगठन की मंशानुसार परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही जिनसे पार्टी के अन्य वरिष्ठ एवं कनिष्ट नेताओं को शिकायत है या फिर किसी वर्ग या समुदाय को आपत्ति है तो उन्हें भी हटाया जा सकता है। खराब छवि वाले नेताओं को भी चुनावी साल में किनारे किया जा सकता है।

Share:

Next Post

बूथ विजय संकल्प अभियान में सांसद, विधायकों की रहेगी अहम भूमिका

Fri Apr 28 , 2023
भोपाल। भजापा में जन प्रतिनिधियों की संगठन कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका है। बूथ सशक्तिकरण अभियान में जिस तरह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हमारे जनप्रतिनिधियों ने परिश्रम कर अभियान को सफल बनाया। उसी तरह बूथ सशक्तिकरण के तीसरे चरण में बूथ विजय संकल्प अभियान 4 से 14 मई के बीच चलेगा। जिसमें सांसद और विधायकों की […]