भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

जनपदों में भाजपा को बहुमत

  • 312 जनपदों में से 226 में भाजपाई बने अध्यक्ष

भोपाल। मप्र में 313 जनपद पंचायतों में जिन 312 में चुनाव हुए हैं उनमें से 226 पर भाजपा समर्थक अध्यक्ष बने हैं। वहीं कांग्रेस समर्थक अध्यक्ष 64 और अन्य व निर्दलीय अध्यक्ष 22 बने हैं। इस तरह जनपदों में भाजपा को एकतरफा बहुमत मिला है। गुरूवार को प्रदेश में जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के लिए दूसरे चरण का चुनाव हुए। प्रदेश की 142 जनपद पंचायतों में गुरूवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने गए। भाजपा ने दावा किया है कि दूसरे चरण में 142 में 102 पर भाजपा, 29 पर कांग्रेस, 11 पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की है। 1 मंदसौर की गरोठ सीट पर कोर्ट का स्टे है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने दावा किया कि सीधी और सिंगरौली जिले की पांच जनपद पंचायतों (रामपुर नैकिन, सिहावल, कुसमी, बैढऩ और देवसर) में कांग्रेस समर्थक जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

बैरसिया में लता गुर्जर निर्विरोध अध्यक्ष बनीं
भोपाल की बैरसिया जनपद में लता-कुबेर सिंह गुर्जर निर्विरोध अध्यक्ष बनी हैं। अध्यक्ष के चुनाव के बाद उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया में सभी 25 जनपद सदस्य उपस्थित हुए । जनपद उपाध्यक्ष के लिए 2 प्रत्याशी थे । इनमें से किन्ता-जसवंत सिंह गुर्जर को 17 वोट और दीपक विश्वकर्मा को 8 वोट मिले। पीठासीन अधिकारी ने किन्ता जसवंत सिंह गुर्जर को उपाध्यक्ष चुने जाने पर प्रमाण पत्र दिया। मालूम हो कि बुधवार 27 जुलाई को हुए पहले चरण के चुनाव में 170 जनपदों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुने जा चुके हैं। जिला पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन शुक्रवार को होगा।


सीएम के गृह जिले में सभी भाजपा के अध्यक्ष
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में सीहोर, नसरुल्लागंज, इछावर, आष्टा, बुधनी में सभी भाजपा समर्थित उम्मीदवार जनपद अध्यक्ष चुने गए हैं। भाजपा नेताओं के मुताबिक कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा में कांग्रेस गृह जनपद हार गई है। कमलनाथ का गृहक्षेत्र शिकारपुर, मोहखेड़ जनपद में आता है और वहां भाजपा समर्थित उम्मीदवार कृष्णा डिगरसे जनपद अध्यक्ष चुने गए हैं। छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा और बिछुआ में कल हुए जनपद के चुनाव में भाजपा समर्थक अध्यक्ष बने थे।

Share:

Next Post

motorola ने लॉन्‍च किया नया बजट फोन, मिलेगा 50MP का कैमरा, कीमत भी कम

Fri Jul 29 , 2022
नई दिल्ली । मोटोरोला (motorola) ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Moto G32 को लॉन्च कर दिया है। हालांकि अभी इस फोन को यूरोपीय मार्केट में लॉन्च किया गया है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इस फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर के […]