भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

पार्टी के खिलाफ बोले भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी… 4 मार्च से पहले अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण करें सरकार

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की प्रतिमा को लेकर एक बार फिर मध्य प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है। मैहर से बीजेपी के विधायक नारायण त्रिपाठी ने 6 नंबर स्टॉप के पास व्यापम चौराहे पर लगी अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण की सरकार से मांग की हैं। बुधवार को त्रिपाठी ने प्रतिमा के पास पहुंच कर श्रद्धांजलि दी और पुष्पमाला चढ़ाई। नारायण त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह किसी पार्टी से बंधे हुए नहीं है। वह एक राष्ट्रीय लीडर रहे हैं। विंध्य की धरोहर हैं। त्रिपाठी ने कहा कि बीजेपी सरकार उनकी पुण्यतिथि 4 मार्च से पहले उनकी प्रतिमा का सम्मान के साथ अनावरण करें। हमारी मांग है कि अजय सिंह राहुल अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण कराएं। यदि ऐसा नहीं होता है तो विंध्य के लोग 4 मार्च को अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण धूमधाम से करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में कई बार पत्र लिखा गया, लेकिन उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। यह विंध्य क्षेत्र के लोगों का अपमान हैं।


वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विंध्य के दौरे और विकास यात्रा को लेकर नारायण त्रिपाठी अपनी ही पार्टी को घिरते हुए कहा कि प्लेन सुविधा शुरू होने जा रही है वह भी जरूरी है, लेकिन पढ़ाई की व्यवस्था, दवाई की व्यवस्था, युवाओं को नौकरी चाकरी रोजगार की व्यवस्था और बच्चों को खेलकूद की व्यवस्था नहीं है। आज भी हमारे विंध्य के बच्चों को पढ़ाई के लिए इंदौर जाना पढ़े, दवाईं के लिए नागपुर जाना पड़े, बच्चों को खेलकूद की व्यवस्था ना हो। इसको हम विकास का नारा देंगे। विकास यात्रा का लोग विरोध कर रहे हैं। लोग बोल रहे है कि नेताओं का विकास हुआ हे, लेकिन जनता का नहीं हुआ। सरकार को मूलभूत विकास की तरफ भी जाना चाहिए। विंध्य का मूलभूत विकास नहीं हुआ।

Share:

Next Post

CM Shivraj ने सभी मंत्रियों को बुलाया भोपाल

Thu Feb 16 , 2023
छुट्टी के दिन होगी कैबिनेट की मैदाथन बैठक भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी मंत्रियों को भोपाल बुलाया है। छुट्टी के दिन रविवार को भोपाल में बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी मंत्रियों के रहने के निर्देश दिए हैं। राजधानी में सभी मंत्री 12 घंटे बिताएंगे। विकास यात्रा के बीच मंत्रियों को […]