भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे भोपाल, प्रदेश कार्यालय की रखेंगे आधारशिला

  • 11 घंटे राजधानी में रहेंगे, 4 प्रमुख कार्यक्रमों में होंगे शामिल

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार सुबह भोपाल पहुंच चुके हैं। वे आज राजधानी में 11 घंटे तक रहेंगे। इस दौरान वे प्रदेश भाजपा कार्यालय की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा बूथ सम्मेलन और प्रबुद्धजनों से भी चर्चा करेंगे। नड्डा वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा के निवास पर भी जाएंगे। वे आज देर शाम दिल्ली रवाना हो जाएंगे। नड्डा सुबह साढ़े 10 बजे भोपाल पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की। वे सबसे पहले गांधीनगर मंडल के सनसिटी स्थित बूथ क्रमांक 53 पर पहुंचे।



जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनी। इस दौरान सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे। इसके बाद वे जहांनुमा पैलेस हाटेल के लिए रवाना हो गए। जहां वे 1 बजे भोपाल कार्यालय के लिए रवाना होंगे। जहां 2 बजे नवीन भाजपा प्रदेश कार्यालय का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद नड्डा 2.45 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम (लाल परेड ग्राउंड) में भोपाल एवं नर्मदापुरम के संभागीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हाल में प्रबुद्धजन समागम को संबोधित करेंगे। नड्डा शाम 7 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निवास पर जाएंगे। जहां से स्टेट हैंगर पहुंचकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत प्रदेश पदाधिकारी एवं सरकार के मंत्री उनके साथ रहेंगे।

Share:

Next Post

मप्र में विधानसभा चुनाव से पहले आईपीएस अधिकारियों की सबसे बड़ी तबादला सूची जारी

Sun Mar 26 , 2023
15 डीआईजी और 30 जिलों के एसपी बदले गए भोपाल। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। शनिवार को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का शिवराज सरकार ने बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया। गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश में 75 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर […]