भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपत्नीक किया कन्या पूजन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने धर्मपत्नी डॉ. स्तुति शर्मा के साथ मंगलवार को शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन चार इमली स्थित निवास पर पारंपरिक कन्या पूजन कर कन्या भोज कराया। प्रदेश अध्यक्ष ने सपत्नीक कन्याओं के पांव पखारे और उन्हें अपने हाथों से भोजन कराकर उपहार भेंट किए। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने सपत्नीक कन्यापूजन के पश्चात् उनका आशीर्वाद लिया। महानवमीं के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।

Share:

Next Post

Madhya Pradesh में रीवा और उज्जैन की Air Strip की बढ़ेगी लम्बाई

Wed Oct 5 , 2022
मुख्यमंत्री ने कहा… ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के निर्माण की योजना पर अमल शीघ्र भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मप्र देश के मध्य में होने से किसी भी हिस्से में तेज गति से पहुंचने की स्थिति में है। इस भोगौलिक अनुकूलता से उद्योग और पर्यटन के क्षेत्र की संभावनाओं को साकार करना आसान […]